फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raids offices six firms based Manimajra misappropriation returns

मनीमाजरा स्थित छह फर्मों के ऑफिसों में छापे मारे जाने का मामला, जीएसटी 3 आरबी रिटर्न नहीं भरने से हुआ हेराफेरी का खुलासा

Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
raids offices six firms based Manimajra misappropriation returns
चंडीगढ़। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट द्वारा शुक्रवार को मनीमाजरा स्थित छह फर्मों के ऑफिसों में मारे गए छापे में टैक्स हेराफेरी का खुलासा हुआ है। 61 करोड़ की सेल के बाद भी टैक्स नहीं जमा कराने का खुलासा मंथली भरी जाने वाली जीएसटी 3 आरबी के नहीं भरने से हुआ।
विज्ञापन

असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि टैक्स की चोरी फर्मों के संचालकों ने इनपुट क्रेडिट के जरिए की है। दस्तावेंजों की प्राथमिक जांच में कई बिंदु सामने आए हैं। इनका विभागीय दस्तावेजों के साथ तुलनात्मक अध्ययन किया जा रहा है। चार फर्मों के आॅफिसों से कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए है। इनकी प्राथमिक जांच में पता चला कि एक ही पते पर चलने वाली छह फर्मों ने 61 करोड़ रुपये की सेल तो की है, लेकिन इनपुट क्रेडिट के जरिए विभाग में एक भी रुपया टैक्स का नहीं जमा किया। साथ ही फरवरी 2020 से जीएसटी 3 आरबी का रिटर्न भी नहीं दाखिल किया। विभाग को शक होने पर जांच की गई तो जांच में पता चला कि छह फर्मों में दिए गए पतों में दो फर्में बंद पाई गई और एक ही एजेंसी के द्वारा सभी फर्मों का संचालन किए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि जब्त किए दस्तावेजों का तुलनात्मक अध्ययन किया जा रहा है। फर्मों द्वारा की गई सेल के मुकाबले बकाया टैक्स वसूलने के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डिफाल्टर फर्मों का कारोबार पाइप और टाइल्स का
टैक्स हेराफेरी में पकड़ी गईं डिफाल्टर फर्में टाइल्स और पाइप का कारोबार करती थीं। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी कुछ फर्मों ने ग्रामीण क्षेत्रों के पते पर इनपुट क्रेडिट के जरिए टैक्स की हेराफेरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
प्राथमिक जांच में कई बिंदु ऐसे सामने आए हैं, जिनसे जांच का दायरा बढ़ सकता है। अभी कुछ और फर्मों को भी चिह्नित किया है, जो इनपुट क्रेडिट के जरिए हेराफेरी कर रही हैं। -आरके चौधरी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed