फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raids for the arrest of the one who took the test of the fireman instead of the other

दूसरी की जगह फायर मैन की परीक्षा देने वाले कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Fri, 27 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raids for the arrest of the one who took the test of the fireman instead of the other
चंडीगढ़। दमकल विभाग में फायरमैन की भर्ती परीक्षा में आरोपी सुमित की जगह परीक्षा देने वाले को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हरियाणा में दबिश दे रही है। सुमित ने पूछताछ में उसकी लिखित परीक्षा किसी और के द्वारा देने के बारे में खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि सुमित ने इसके लिए पैसे दिए थे। हालांकि परीक्षा देने वाले की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि कितने लोगों की लिखित परीक्षा पास करवाई गई और कितने पैसे लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को हिसार जिले के उकलाना निवासी सुमित को बुधवार को अदालत में पेश किया कर चार दिन का रिमांड हासिल किया। मंगलवार दोपहर शारीरिक परीक्षा के दौरान सुमित संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह शारीरिक परीक्षा तो अपनी ही देने आया है लेकिन लिखित परीक्षा उसने नहीं दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 10 दिवसीय शारीरिक परीक्षा 18 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अब तक गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के खिलाफ फायर स्टेशन ऑफिसर सतपाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस जींद के आरोपी आनंद की तलाश में दबिश दे रही है। बीते शनिवार आनंद के अलावा पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद सुमित की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई थी। आरोपी आनंद फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed