फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raid on petrol pump in punjab

तेल में चल रहे खेल पर छापा, पंजाब में भी पेट्रोल पंपों की चेकिंग शुरू

Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
 raid on petrol pump in punjab
पेट्रोल पंपों की जांच
उत्तर प्रदेश में एसटीएफ की ओर से पेट्रोल पंपों की जांच के दौरान कई तरह की गड़बड़ी मिलने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। पंजाब सरकार ने भी सूबे के पंपों की चेकिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के फूड सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से तीन मई को इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। इसके बाद टीमें गठित करके पेट्रोल पंपों की चेकिंग शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। जिनमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। जिसमें पुलिस, माप तौल, फूड सप्लाई और ऑयल मार्केटिंग कंपनीज (ओएमसी) के नुमाइंदों को लिया गया था। एसटीएफ ने लखनऊ में कई पंपों की जांच की।
विज्ञापन


जिसमें सामने आया कि कई जगह कम पेट्रोल व डीजल देकर लोगों को चूना लगाया जा रहा था। डिस्पेंसिंग यूनिट में चिप लगाई गई थीं, जोकि रिमोट से चलती थीं। जिनके जरिए कम पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा था। केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि ऐसी ही टीमें गठित करके पेट्रोल पंपों की चेकिंग को विशेष मुहिम चलाई जाए। लगातार अचानक चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रालय की हिदायतों के बाद टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम में एक-एक फूड सप्लाई अफसर, तेल कंपनियों का प्रतिनिधि, पुलिस इंस्पेक्टर और माप-तौल विभाग का इंस्पेक्टर तैनात किया गया है। टीमों को नियमित रूप से राज्य भर के पंपों की अचानक चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। टीमें साथ ही अपनी रिपोर्ट तेल कंपनियों को सौंपेंगी, जो आगे की कार्रवाई करेंगी।

पंजाब में आठ साल पहले आया था ऐसा मामला

 raid on petrol pump in punjab
पेट्रोल पंपों की जांच
जानकारी के मुताबिक, पंजाब में आठ साल पहले गुरदासपुर जिले में यूपी की तरह का मामला सामने आया था। जहां पेट्रोल पंप मालिक चिप के जरिए पेट्रोल कम देकर लोगों को धोखा दे रहा था। तभी मुंबई से आई टीमों ने पंजाब भर के व्यापक चेकिंग की थी। किसी और पंप पर ऐसा कुछ नहीं मिला था। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी मेंबर अशविंदर मोंगिया ने कहा कि सूबे में 3280 पंप हैं। नियमित रूप से तेल कंपनियां और माप तौल विभाग चेकिंग करते रहते हैं। अब तक यहां कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंपों में गड़बड़ मिलने के बाद पंजाब में भी पंपों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए फूड सप्लाई, इंडस्ट्री, माप-तौल, पुलिस विभागों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों की टीमें बनाई गई हैं।
- केएपी सिन्हा, प्रमुख सचिव, फूड सप्लाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed