फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid on illegal tobacco sale, challan issued to shopkeepers

Chandigarh News: अवैध तंबाकू बिक्री पर छापेमारी, दुकानदारों का काटा चालान

Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Raid on illegal tobacco sale, challan issued to shopkeepers
चंडीगढ़। कई विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर में अवैध तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। अभियान में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग, खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण के अधिकारी शामिल रहे।उन्होंने चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, पंचकूला के सेक्टर-4, सेक्टर-15 में अवैध रूप से तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पैकेट तंबाकू बरामद कर नष्ट किया गया। इसके साथ दुकानदारों का चालान काटा गया। इस दौरान उत्पाद एवं कराधान विभाग की ओर से 21 हजार रुपये की अवैध आयातित सिगरेट जब्त की गई, जिसकी थोक बाजार में कीमत 17 हजार दो सौ है। वहीं, ई-सिगरेट की 36 रिफिल जब्त कीं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने आश्वासन दिया कि जनता को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी), सीओटीपीए अधिनियम, 2003 और तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में अधिक जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर गठित स्थायी कार्य बल द्वारा भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed