फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid of CM badal on Punjab Secretariat, 14 officer Absent

बिन बताए आए बादल, गायब मिले 14 अधिकारी

Tue, 01 Jul 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Jul 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
Raid of CM badal on Punjab Secretariat, 14 officer Absent

पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को मिनी सचिवालय में सुबह 9:05 बजे अचानक चेकिंग की। इस दौरान 14 सीनियर अधिकारी अपने कार्यालयों से अनुपस्थित मिले।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में भी इसी तरह से चेकिंग की थी, जिसमें आठ मंत्रियों सहित एक आईएएस अधिकारी अनुपस्थित मिले थे।

सीएम कार्यालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार की चेकिंग के बारे में बताया कि इस दौरान अनुपस्थित मिले वरिष्ठ अधिकारियों में रक्षा सेवाएं विभाग के प्रमुख सचिव एसआर लद्धड़, आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ए वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव सरपल्स पूल धर्मवीर, जेल एवं आम प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार, परिवहन विभाग के सचिव अनुराग अग्रवाल, स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी विभाग के सचिव वीके जंजुआ, वित्त विभाग के सचिव जेएम बालामुर्गम, परिवहन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अमरपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग ) के विशेष सचिव एचएस कंदोला, सिविल एविएशन के विशेष सचिव एपीएस विर्क, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव चंद्र गेंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव राहुल भंडारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव अवतार चंद शर्मा और ओएसडी लिटिगेशन स्वास्थ्य विभाग आरएल मेहता शामिल हैं।
विज्ञापन


अंतिम दिन मिले उपस्थित
सीएम बादल की चेकिंग के दौरान एससी/बीसी कल्याण के विशेष सचिव-कम-डायरेक्टर पिरथी चंद और सिंचाई विभाग के सचिव बलविंदर सिंह मुलतानी अपने सेवाकाल के अन्तिम दिन कार्यालयों में उपस्थित पाए गए। सीएम ने उनका सेवानिवृत्ति वाला जीवन खुशियों भरा रहने की कामना की। इस दौरान सीएम के साथ उनके प्रमुख सचिव एसके संधु और विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed