{"_id":"f6c3a1188960eb469d0d77c4e55e87f3","slug":"rahul-roy-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में नजर आया जुनून का ये 'शेर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में नजर आया जुनून का ये 'शेर'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
जुनून फिल्म के बाद तो लोग मुझे मेरे नाम से कम और शेर कहकर ज्यादा पुकारने लगे थे। कुछ लोग तो दूर से यही कहते थे कि वो देखो शेर आ रहा है। जुनून ने मुझ पर शेर का ठप्पा लगा दिया था।
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में राहुल ने ये बातें साझा की। राहुल ने बताया कि जुनून में शेर बनने का किरदार मेरे लिए सबसे यादगार था और इसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
इस बार वह अपनी नई फिल्म ‘टू बी और नॉट टू बी’ के साथ बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में भी वह खतरनाक किरदार कर रहे हैं।
राहुल ने बताया आजकल अलग किस्म की फिल्में बन रही हैं। यह फिल्म भी कुछ हटकर होगी। उनकी यह फिल्म अप्रैल-मई तक रिलीज होगी। इसको हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी बनाया गया है। अंग्रेजी भाषा में बनी फिल्म अगले साल सभी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
मुझसे कॉमेडी नहीं होती
राहुल रॉय गंभीर किरदार के लिए जाने जाते हैं और वह खुद कहते हैं कि उनसे कॉमेडी नहीं हो सकती। इसलिए वह कुछ अलग किस्म के ही रोल करते हैं।
अगले महीने उनकी एक और फिल्म शूट रन किल रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बारे में भी राहुल का कहना है कि इसमें भी गंभीर और खतरनाक किरदार निभा रहे हैं।
अच्छा ऑफर आया तो करूंगा पंजाबी फिल्म
राहुल ने बताया कि आजकल पंजाबी फिल्मों की मार्केट बहुत ज्यादा विकसित हो रही है। मेरे पास भी कई ऑफर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई अच्छी कहानी नहीं मुझे मिली है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा और मेरे लायक रोल होगा तो मैं जरूर करूंगा।