फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Mehta himself left home, bouncer Surjeet complained

खुद घर छोड़कर गया था राहुल मेहता, बाउंसर सुरजीत ने दी थी शिकायत

Sat, 03 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rahul Mehta himself left home, bouncer Surjeet complained
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में शुक्रवार को आरोपी पत्रकार संजीव महाजन की जमानत याचिका पर जिला अदालत में ढाई घंटे बहस चली। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन

अदालत में बहस के दौरान संजीव महाजन के वकील राजेश शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल 2017 को राहुल मेहता घर छोड़कर कहीं चला गया था। बाउंसर सुरजीत ने खुद उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। 27 अप्रैल 2017 को कोठी की जीपीए शराब कारोबारी अरविंद सिंगला और खलिदर सिंह कादियान के नाम पर ट्रांसफर करने के समय भी वह सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में मौजूद था। सवाल यह खड़ा होता है कि उसे बंधक कब बनाया गया और इसमें संजीव महाजन की क्या भूमिका है, जबकि पुलिस का कहना है कि यह सब महाजन ने अपने प्रभाव में करवाया था।
विज्ञापन

वकील ने बताया कि संजीव महाजन पर जिस कोठी को हड़पने का आरोप है, उसे राहुल मेहता ने अपनी मर्जी से सुरजीत बाउंसर को किराए पर दिया था। यह बात पुलिस ने अदालत में भी मानी है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल/मई 2017 में बाउंसर सुरजीत, संजीव महाजन और अन्य आरोपियों ने राहुल मेहता के घर में घुसकर उसे बंधक बनाकर पीटा। उसके बाद सुरजीत उसे गुजरात छोड़कर आया, जबकि घटना से 3 महीने पहले ही एक डीडीआर के माध्यम से राहुल मेहता ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को लिखित बयान दिया था कि उसने अपनी मर्जी से सुरजीत को कोठी की पहली और दूसरी मंजिल किराए पर दे रखी है। वकील ने कहा कि पुलिस ने अदालत में ऐसा कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया, जिससे यह साबित हो सके कि संजीव महाजन के अकाउंट में राहुल मेहता ने कोई लेनदेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जनवरी 2017 को पुलिस को कोठी में हुए झगड़े की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने राहुल मेहता और सुरजीत दोनों को बुलाया था। राहुल ने किराए वाली बात पुलिस को लिखकर भी दी थी। सुरजीत ने राहुल मेहता के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था, जिसमें सुरजीत ने आरोप लगाए थे कि राहुल मेहता उसे जबरदस्ती घर के बाहर निकाल रहा है। 19 जनवरी 2017 को राहुल मेहता अदालत में पेश हुआ था, जहां उसने बयान दिया था कि वह सुरजीत को जबरदस्ती घर से बाहर नहीं निकालेगा। वकील ने कहा कि इससे साबित होता है कि राहुल ने सुरजीत को मकान किराए पर दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed