फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Rahul had stayed in my farmhouse for a week, had brought Sanjeev and his companions'

कोठी मामला : ‘मेरे फार्महाउस में एक हफ्ते तक रुका था राहुल, संजीव व उसके साथी ले आए थे’

Wed, 16 Feb 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
'Rahul had stayed in my farmhouse for a week, had brought Sanjeev and his companions'
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित करोड़ों की कोठी हड़पने के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में तीसरे गवाह विशाल के बयान हुए। विशाल ने अदालत को बताया कि जून 2017 में संजीव महाजन, दलप्रीत उर्फ रूबल, शेखर और तरसेम, राहुल मेहता को मेरे फार्म हाउस पर लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि राहुल के घर में कोई नहीं है, इसलिए कुछ दिन इसका ख्याल रखना है। लगभग एक सप्ताह तक राहुल नयागांव स्थित उसके फार्म हाउस में रहा, जिसके बाद संजीव महाजन और उसके साथी उसे अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

विशाल ने अदालत को बताया कि जब राहुल को उसके यहां लाया गया था तो वह मंदबुद्धि लग रहा था और नशे में भी था। मंगलवार की सुनवाई में गवाह अमित गुप्ता का क्रॉस एग्जामिनेशन भी पूरा हो गया। इस मामले में अब तक मेडिकल स्टोर संचालक अमित गुप्ता और तरुण उर्फ तरसेम के बयान हो चुके हैं। दोनों ने ही संजीव महाजन व उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को संजीव महाजन के वकील राजेश शर्मा ने गवाह अमित गुप्ता से क्रास एग्जामिनेशन किया। बचाव पक्ष के वकील के अनुसार अमित गुप्ता ने माना है कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस उनकी पत्नी के नाम पर है। किसी को प्राथमिक उपचार देने के लिए वह योग्य नहीं हैं। अदालत में क्रास एग्जामिनेशन के दौरान अमित गुप्ता दुकान से ड्रग्स लाइसेंस चोरी हो जाने वाली बात को भी साबित नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को खोजने आया था तरसेम
बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि अपने बयान में विशाल ने कहा कि जनवरी 2021 में तरसेम मेरे पास आया और बोला कि राहुल के परिजन उसे खोज रहे हैं। वह कहीं मिल नहीं रहा है। उसके बाद विशाल ने भुज (गुजरात) में अपने एक जानकर को इस संबंध में फ़ोन किया। दूसरे दिन उस व्यक्ति ने राहुल का फोटो और कुछ दस्तावेज विशाल को भेजे जो विशाल ने बाद में तरसेम को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed