{"_id":"2a934bd813876217b53cc679f2eb21ba","slug":"rahul-gandhi-warning-to-govt-on-abohar-kand-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर कांड को लेकर राहुल की सरकार को कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर कांड को लेकर राहुल की सरकार को कड़ी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर कांड को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार की आलोचना करते हुए कड़ी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कांड में मारे गए भीम टांक की मां कौशल्या देवी को फोन किया। राहुल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। अगर मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा गया तो पार्टी देश भर में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप जाखड़ के फोन पर भीम की मां और बाकी परिवार के साथ लंबी बातचीत की। संदीप ने बताया कि अबोहर के विधायक सुनील जाखड़ ने राहुल को इस मामले की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने फोन पर परिवार का साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार ने गरीबों-दलितों के साथ अत्याचार की सारी हदें पार कर दी हैं। अगर इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा गया तो कांग्रेस पूरे देश में यह मुद्दा उठाकर अकाली-भाजपा सरकार की पोल खोलेगी। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
डोडा से परिवार को खतरा
भीम की मां ने राहुल गांधी से कहा कि जिस तरह उनके बेटे की निर्मम हत्या की गई है, उन्हें डर है कि शिव लाल डोडा और अमित डोडा उनके परिवार को और भी नुकसान पहुंच सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस शिव लाल डोडा को बचाने में लगी हुई है।
हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
अबोहर। थाना बहाववाला पुलिस ने बुधवार को भीम की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं। साथ ही इन हथियारों को खुर्दबुर्द करने के आरोप में एक युवक विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गली नंबर छह पटेल नगर निवासी व राजपुरा के शराब ठेका इंचार्ज विकास उर्फ विक्की विज को गिरफ्तार किया।
विकास पर हथियारों को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसकी निशानदेही पर राजपुरा में शराब के ठेके के पास एक पानी की डिग्गी से तीन तेजधार हथियार बरामद कर लिए गए है।