फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rahul gandhi, prashant kishor, punjab congress, congress news, political news, punjab news

पंजाब कांग्रेस: राहुल और प्रशांत करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन

Mon, 07 Mar 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, prashant kishor, punjab congress, congress news, political news, punjab news
राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मास्टर स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर पंजाब में चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। राहुल गांधी ने बारह मार्च को नई दिल्ली में पंजाब के कांग्रेसियों की बैठक बुलाई है। जिसमें प्रशांत किशोर भी शामिल होंगे। बैठक में पंजाब के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व सीएलपी लीडर को बुलाया गया है। बैठक में प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह तो रहेंगे ही।
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रशांत पंजाब केनेताओं से फीडबैक लेंगे। साथ ही प्रशांत की टीम ने पिछले दिनों पंजाब में ग्राउंड वर्क किया है। उसके आधार पर वह अपने इनपुट भी देंगे। गौरतलब है कि प्रशांत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी कमान संभाली थी। जबकि, बिहार विधानसभा चुनाव में वह सीएम नितीश कुमार के प्रमुख रणनीतिकार थे। इस बार प्रशांत ने यूपी और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस कड़ी में दो मार्च को वह राहुल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं केसाथ बैठक कर चुके हैं। अब पंजाब की अहम बैठक बारह मार्च को होगी। प्रशांत हाल ही में अपने पहले पंजाब दौरे पर आए थे। उन्होंने चंडीगढ़ में कैप्टन के साथ बैठक की। साथ ही पंजाब के चुनिंदा नेताओं केसाथ भी बातचीत की थी। अब वह नई दिल्ली में नए सिरे से फीडबैक लेंगे। बैठक में पंजाब चुनाव की रणनीति, मुद्दों और आप की चुनौती पर मंथन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान इस बार पंजाब को लेकर काफी संजीदा है। कांग्रेस पिछले दोनों विधानसभा चुनाव हार चुकी है। इस बार कांग्रेस के सामने शिअद-भाजपा गठबंधन के अलावा आम आदमी पार्टी के रूप में एक और बड़ी चुनौती है। इस तरह से आप अपने वॉलंटियर बेस केजरिए तेजी से लोगों तक पहुंच रही है, वह कांग्रेसियों केलिए चिंता का विषय बना हुआ है।


प्रदेश के कांग्रेस नेता सूबा नेतृत्व पर जल्द से जल्द कैंपेन शुरू करने को दबाव बना रहे हैं। प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में बड़े वॉलंटियर बेस के जरिए ही अपनी रणनीति को अंजाम दिया था। पंजाब में भी जल्द वह अपना वॉलंटियर बेस तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed