फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi in google trends due to road show with up cm akhilesh yadav

12 किलोमीटर के रोड शो में कांग्रेस की पौ बारह, राहुल गूगल पर हुए ट्रेंडी

Wed, 15 Feb 2017 06:30 PM IST
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Feb 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in google trends due to road show with up cm akhilesh yadav
राहुल गांधी का ग्राफ
साझे रोड शो के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव की गाड़ी क्या चली, मानो वोटर्स में कांग्रेस की निकल पड़ी। सर्च इंजन पर राहुल और कांग्रेस का ग्राफ रॉकेट की तरह ऊंचाई पर पहुंचा।
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि दोपहर बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी अखिलेश के बराबर पॉपुलर दिखे। जहां ट्विटर पर दोनों के साथ को लेकर ट्रोलबाजी हुई वहीं, गूगल पर राहुल अखिलेश को सर्च करने वालों का तांता लग गया। यही नहीं, यूपी में कांग्रेस का सर्चिंग ग्राफ भी ऐसा बढ़ा कि इसने समाजवादी पार्टी की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, रविवार दोपहर राहुल और अखिलेश का रोड शो शुरू होने के बाद राहुल गांधी को सर्च करने वालों की संख्या भी बढ़ती चली गई। औसत देखें तो अखिलेश यादव  को 100 के स्केल पर 34 लोगों ने और राहुल को तीस लोगों ने सर्च किया। शाम 6.35 बजे राहुल ने सर्च इंजन पर रफ्तार पकड़ी और टॉप पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय राहुल को 100 और अखिलेश को 65 लोगों ने सर्च किया। हालांकि इसके बाद अखिलेश यादव आगे बढ़ते दिखे। शाम 7.10 बजे 100 के स्केल पर अखिलेश के बारे में 49 और राहुल की 29 लोगों ने जानकारी ली।

गूगल पर भी आसपास दिखीं कांग्रेस-सपा

rahul gandhi in google trends due to road show with up cm akhilesh yadav
राहुल गांधी व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
रोड शो का असर राहुल के साथ कांग्रेस पर भी दिखा। रविवार दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे के बीच यूपी में सपा और कांग्रेस की सर्चिंग कभी आगे-पीछे तो कभी बराबरी पर रही। शाम 4.44 बजे कांग्रेस और सपा दोनों का ग्राफ बराबर आ पहुंचा। इस दौरान दोनों पार्टियां 100 के स्केल पर 99 लोगों की पसंद रहीं। शाम 5.33 पर कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा छू लिया जबकि 5.52 पर सपा 96 लोगों की पसंद बनी।

सर्च ग्राफ (100 के स्केल पर)
शाम 6.35 बजे
राहुल - 100
अखिलेश -65

शाम 4.44 बजे
कांग्रेस - 99
सपा - 99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed