फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi explores the history of Congress, then he knows who did Sikh riots said anil vij

कांग्रेस का इतिहास खंगाल लें राहुल गांधी, पता चल जाएगा किसने करवाए सिख दंगे: अनिल विज

Sun, 26 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi explores the history of Congress, then he knows who did Sikh riots said anil vij
Rahul Gandhi

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो देश की मजबूती की बात करते हैं, लेकिन राहुल गांधी अपने बयानों में देश की आन को नुकसान पहुंचाते हैं, ऐसे काम देश के सपूतों के नहीं होते। विज के अनुसार ये प्रचारित किया जा रहा है कि आजकल राहुल गांधी 1984 के सिख दंगों पर स्पष्टीकरण देते हुए कांग्रेस को इससे पूरी तरह अलग बता रहे हैं।
विज्ञापन


विज का कहना है कि राहुल की दलीलें पूरी तरह झूठी हैं। विज ने कहा कि जब 1984 में सिख दंगे हुए थे, तो राहुल गांधी खुद बच्चे थे। उन्हें क्या मालूम सिख दंगों का जिम्मेवार कौन है। राहुल यदि कांग्रेस का इतिहास खंगालेंगे, तो उन्हें मालूम चल जाएगा कि सिख दंगों का जिम्मेवार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज के अनुसार सारा देश जानता है कि सिख दंगे की जन्मदाता कांग्रेस है और इसी सांप्रदायिक पार्टी ने ही कत्लेआम करवाया था। विज ने कहा कि राहुल गांधी को आज भी न तो मुद्दों की समझ है और न ही वे इतिहास की जानकारी रखते हैं, इसलिए जहां जाते हैं, वहां गैर जिम्मेदाराना बयान दे आते हैं। लेकिन यदि विदेश में राहुल देश के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली बाते करेंगे तो इसे बरदाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed