{"_id":"5a2e9a194f1c1b8d698c1048","slug":"rahul-gandhi-elected-congress-president-punjab-cm-reaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में 'राहुल युग' शुरू, सीएम कैप्टन बोले- अब होगा पार्टी का उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में 'राहुल युग' शुरू, सीएम कैप्टन बोले- अब होगा पार्टी का उत्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi & Captain Amarinder Singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं। सीएम कैप्टन ने कहा कि राहुल के प्रधान बनने से कांग्रेस को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। कैप्टन ने कहा कि राहुल के योग्य और गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस का विशाल उत्थान होगा।
सीएम कैप्टन ने कहा कि राहुल का करिश्मा और अपील उनकी बुद्धि और जिज्ञासा से मिल कर देश में कांग्रेस की सफलता के लिए आधार बनेगा। जिसकी कांग्रेस को दोबारा उभारने के लिए जरूरत है। राहुल को प्रधान बनाए जाने से नए सिरे से उत्साह पैदा होगा। नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी और प्रमुख राजनीतिक पार्टी के तौर पर कांग्रेस का फिर उत्थान होगा। कांग्रेस के मजबूत होने से ही धर्म निरपेक्षता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाए रखने में मदद मिलेगी।
राहुल बिना मुकाबले केपार्टी प्रधान बने हैं, जोकि उनकी देश और विदेश में बढ़ती लोकप्रियता की अभिव्यक्ति है। गुजरात में पिछले दिनों राहुल को काफी प्रोत्साहन मिला है, जहां उन्होंने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। इससे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का नेतृत्व करने केलिए सही चुनाव होने के तथ्यों की भी पुष्टि होती है। वास्तव में लोकसभा चुनाव में राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से पार्टी को फायदा होगा। वह पिछले पांच सालों में जनता के नेता के तौर पर उभरे हैं। भारत में नौजवानों की आबादी ज्यादा है, इसलिए यहां युवा नेता की जरूरत है। जोकि मौजूदा हकीकतों में पार्टी को आगे बढ़ने का राह मुहैया करवा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर फायर ब्रांड नेता और पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी का जांचा परखा खानदान है। पूर्व प्रधानमंत्री पं नेहरू ने इस देश को आजादी दिलाई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपनी जान देश के नाम न्यौछावर कर दी। सोनिया गांधी ने खुद पीछे रहकर डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया और अब राहुल गांधी देश को विश्वसनीयता, किरदार और भरोसा देंगे।