फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi, Captain Amrinder Singh, Congress, navjot sidhu may be National secretary General

नवजोत सिद्धू की लग सकती है 'लॉटरी', बड़ा पद मिलने की अटकलें, कैप्टन से विवाद सुलझने के आसार

Tue, 18 Jun 2019 04:47 PM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Jun 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Captain Amrinder Singh, Congress, navjot sidhu may be National secretary General
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
नवजोत सिद्धू की लॉटरी लग सकती है, क्योंकि उन्हें कांग्रेस में बड़ा पद मिलने की अटकलें चल रही हैं। वहीं कैप्टन से भी विवाद सुलझने के आसार हैं। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार सिद्धू अगले एक-दो दिन में अपना नया विभाग बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत का चार्ज संभाल सकते हैं। साथ ही पार्टी सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव का ओहदा भी दे सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 6 जून को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सिद्धू समेत कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया था। इस फैसले के तहत सिद्धू से लोकल बॉडीज और पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग वापस लेकर उन्हें बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत विभाग का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन


चूंकि कैप्टन ने लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद लोकल बॉडीज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और सिद्धू से विभाग वापस लेने की बात कही थी। इसलिए मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को विशेष तौर पर सिद्धू के खिलाफ कैप्टन की कार्रवाई के रूप में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग बदले जाने से नाराज सिद्धू दिल्ली पहुंच गए और उन्होंने राहुल व प्रियंका गांधी से मिलकर न सिर्फ कैप्टन की शिकायत की, बल्कि अपना पुराना विभाग वापस भी मांगा।

आलाकमान के करीबी कुछ नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धू ने अपना विभाग बदले जाने के फैसले को, अपना कद घटाए जाने के रूप में आंका था। हालांकि राहुल ने उन्हें नया विभाग ही संभालने के निर्देश दिए गए, लेकिन सिद्धू ने तब यह मांग रखी कि वे नया विभाग तो संभाल लेंगे पर उन्हें इसके साथ डिप्टी सीएम का ओहदा भी दिया जाए।

पता चला है कि राहुल ने उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की बात तो नहीं मानी, लेकिन इतना भरोसा जरूर दिलाया कि जल्दी ही उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, यानी सिद्धू को राष्ट्रीय नेता के रूप में पहचान दिलाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सिद्धू इस बात पर राजी हो गए और उन्होंने राहुल के निर्देशानुसार चंडीगढ़ लौटकर पूरी तरह चुप्पी साध ली। दूसरी ओर, कैप्टन ने भी सिद्धू को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया। इस मामले पर सिद्धू और कैप्टन दोनों ने ही मीडिया से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed