फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra covered a distance of 16 km on Sunday in Jalandhar.

Bharat Jodo Yatra: जालंधर में रविवार को राहुल 16 किमी चले, पठानकोट नेशनल हाईवे पर रात का पड़ाव

Sun, 15 Jan 2023 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

राहुल गांधी ने बलकौर सिंह को गले लगाया और उनके कंधे पर गिरे फूल की पत्तियों को साफ किया। यात्रा शुरू करने से पहले सांसद चौधरी संतोख सिंह की याद में दो मिनट का रखा गया। इसके बाद वाहेगुरु के आगे अरदास की गई थी और फिर यात्रा शुरू हुई।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra covered a distance of 16 km on Sunday in Jalandhar.
Bharat JodoYatra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महज 16 किलोमीटर ही चली। राहुल गांधी की यात्रा शाम को 6:30 बजे हेमकुंठ पब्लिक स्कूल पर जाकर खत्म हुई, जहां रात का पड़ाव रखा गया था। खालसा कॉलेज में शुरू हुई यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह राहुल गांधी से गले मिले औैर इस दौरान यात्रा में जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के नारे गूंजे। 

विज्ञापन


राहुल ने बलकौर सिंह को गले लगाया और उनके कंधे पर गिरे फूल की पत्तियों को साफ किया। यात्रा शुरू करने से पहले सांसद चौधरी संतोख सिंह की याद में दो मिनट का रखा गया। इसके बाद वाहेगुरु के आगे अरदास की गई थी और फिर यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन


यात्रा शुरू होते ही राहुल ने बलकौर सिंह का हाथ थामा और कुछ दूरी तक साथ चलाया। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देश से नफरत को मिटाने की प्रार्थना की। कांग्रेस ने फोटो शेयर कर कहा कि मां शक्ति के आशीर्वाद से हम अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। कदम बढ़ रहे हैं, देश जुड़ रहा है। यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने भी यात्रा को ज्वाइन किया और राहुल गांधी के साथ चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट नेशनल हाईवे पर शाम 6:30 बजे हेमकुंड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचकर समाप्त हो गई। यहीं पर राष्ट्रीय यात्रियों के लिए रात के भोजन व सोने और विश्राम की व्यवस्था की गई है। 16 किलोमीटर यात्रा का आधा हिस्सा सिटी एरिया व आधा देहात का इलाका था। लिहाजा, कमिशनरेट व देहात पुलिस की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए थे। हालांकि ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि राहुल गांधी पठानकोट मार्ग पर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां जा सकते हैं लेकिन रविवार को यात्रा के दौरान डेरा बल्लां नहीं गए। डेरा बल्लां रविदासिया समाज का आस्था का प्रतीक है।

कोई भी नहीं नाचा
रविवार की यात्रा में कोई भी नाच गाना या भंगड़ा नहीं किया गया। रविवार को सांसद चौधरी संतोख सिंह का संस्कार होने के कारण नेताओं ने साफ किया था कि यात्रा सादगी से होगी। इसलिए बैंड बाजे या भंगड़ा व गिद्दा और डीजे के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये गए। कांग्रेस नेता अपने थीम सॉग के साथ ही यात्रा को आगे बढ़ाते दिखाई दिए। 

ओलंपियन भी मिले राहुल गांधी से
रविवार को जालंधर यात्रा के दौरान पद्मश्री परगट सिंह के नेतृत्व में ओलंपियन का शिष्टमंडल राहुल गांधी से मिला और विचार चर्चा की। तमाम ओलंपियन ने पंजाब में खेल को लेकर चिंता जाहिर ली। इस शिष्टंडल में कर्नल बलबीर सिंह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed