फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Appoints Amrinder Singh Raja Warring as Punjab Youth Congress Chief

राहुल गांधी ने इन्हें बनाया युवा कांग्रेस का नया चेहरा

Fri, 26 Dec 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Fri, 26 Dec 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Appoints Amrinder Singh Raja Warring as Punjab Youth Congress Chief

एक के बाद एक चुनावी हार के बीच अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी नई टीम बनाने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने सबसे पहले पंजाब युवा कांग्रेस का चेहरा बदला।

विज्ञापन


वीरवार को युवा कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पंजाब के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को नियुक्त कर दिया गया। वड़िंग ने महाराष्ट्र सांसद राजीव साटव की जगह ली है।
विज्ञापन


इस नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल जल्द होगा। पंजाब से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष तीसरी बार चुना गया।

राजीव साटव युवा कांग्रेस के लंबे समय से अध्यक्ष थे। वहीं वड़िंग पंजाब की विधानसभा सीट गिदड़बाहा से विधायक हैं। वह अभी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस में पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कांग्रेस और यूथ कांग्रेस में बनाएंगे बेहतर तालमेल’

Rahul Gandhi Appoints Amrinder Singh Raja Warring as Punjab Youth Congress Chief

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग की प्राथमिकता कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बीच बेहतर तालमेल कायम करने की होगी। वड़िंग ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस पर चिंता जता चुके हैं। चुनाव के दौरान तालमेल के अभाव में पार्टी का नुकसान होता है। वह इसी तालमेल को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

वड़िंग ने कहा कि उनके पिता कभी पंचायत चुनाव नहीं लड़े। इसके बावजूद राहुल गांधी ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर साबित कर दिया है कि गैर सियासी बैकग्राउंड केलोगों को आगे लाया जाएगा। राहुल गांधी ने जो पारदर्शिता का फार्मूला दिया है, उसके तहत अच्छा काम करने वाले लोगों को मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा यूथ को जोड़ कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। वड़िंग ने कहा कि संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने के बाद वह एनडीए केखिलाफ मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

उन्हें पार्टी की तरफ से पहले इस नियुक्ति की कोई सूचना नहीं दी गई थी। दोपहर को जनार्दन द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उसकेबाद से लगातार उन्हें फोन आ रहे हैं। वह आज यानी शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed