{"_id":"bd54e534ed81bbf15b84bcdc85c5efbd","slug":"raging-people-for-problem-of-waters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी न होने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी न होने से भड़के लोग
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पुलिया का खस्ता हालत और पानी निकासी न होने के विरोध में कई कॉलोनियों के लोगों ने बुधवार को घोघड़ीपुर फाटक के नजदीक अनाजमंडी के चौक पर जाम लगा दिया।
एक घंटे के जाम से चौक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर तहसीलदार हरिओम अत्री, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होेंने जाम लगा रहे लोगों से बात की। समस्या का जल्द समाधान करवाने के आश्वासन पर स्थानीय लोगों ने जाम खोला।
स्थानीय निवासी शिबू, तेजवीर, जाखु, जिले सिंह, प्रवीन, सुरेश, अनिल, प्रदीप ने बताया कि रेलवे पटरी के नीचे से निकलने का रास्ता मुख्य है। इस रास्ते पर बनी पुलिया पुरानी हो चुकी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि खस्ता हालत पुलिया को बनवाने के लिए पहले भी मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यहां पर पानी निकासी की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
बारिश के दिनाें में पुलिया के नीचे पानी जमा रहता है। इससे बाइक बंद हो जाती हैं। निकलने का रास्ता बंद हो जाता है और बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं देते। इससे उन्हें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा है। इस पर तहसीलदार हरिओम अत्री ने कहा कि समस्या का हल जल्द करवाया जाएगा।
शहर में पानी निकासी न होना बड़ी समस्या
शहर में पानी निकासी न होने की समस्या विकट है। कालोनियों में कीचड़ मच गया है। बारिश बंद होने के बाद कई दिन तक पानी निकासी नहीं होती। जिनमें मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियाें को न्यौता दे रहे हैं। शिव कालोनी, राजीव कालोनी, संत नगर सहित सेक्टराें में भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। अक्सर लोग पानी निकासी न होने की समस्या को लेकर जाम लगाते रहते हैं।