फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ragi bhai balbir singh joined aam admi party, punjab assembly election 2017

CM बादल को सिरोपा देने से इंकार करने वाले ने ज्वॉइन की 'आप'

Fri, 27 Jan 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jan 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
ragi bhai balbir singh joined aam admi party, punjab assembly election 2017
बलबीर सिंह ने ज्वॉइन की आम आदमी पार्टी
मुख्यमंत्री बादल को सिरोपा देने से इंकार करने वाले हरमंदिर साहिब के रागी भाई बलबीर सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने बादल को सिरोपा देने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से बहुत परेशान थे और उन्हें यह भी पता चला है कि बादल परिवार इसमें शामिल लोगों के लिए वित्तीय मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पैमाने पर बेअदबी की घटनाएं पार्टी की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं हो सकती।

भाई बलबीर सिंह ने कहा कि मेरा विरोध बेअदबी के दोषी को गिरफ्तार करने में सरकार की विफलता के खिलाफ था। उन्होंने यह भी कहा है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम करेंगे और आम आदमी पार्टी ने अपने नेतृत्व में उन्हें पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के दोषी को दंडित करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हर सिख और जो भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का पालन करते हैं, उन्हें बेअदबी की घटनाओं से दर्द हुआ है।
विज्ञापन

जरनैल सिंह के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी

ragi bhai balbir singh joined aam admi party, punjab assembly election 2017
बलबीर सिंह ने ज्वॉइन की आम आदमी पार्टी
भाई बलबीर सिंह ने औपचारिक रूप से आप में शामिल होने से पहले, लंबी विधानसभा सीट से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जरनैल सिंह के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी।

आप के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब इंचार्ज संजय सिंह और आप के राज्य संयोजक गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी में भाई बलबीर सिंह का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखी जाएगी और बेअदबी के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।

आप की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि भाई बलबीर सिंह ने पूरे सिख समुदाय की भावनाओं का प्रतिनिधित्व किया है। आम आदमी पार्टी की संवाद समिति के अध्यक्ष कंवर संधू ने भी आप में शामिल होने के लिए भाई बलबीर सिंह का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बादल जब 12 दिसंबर, 2016 को हरमंदिर के दौरे पर थे तो भाई बलबीर सिंह ने उन्हें सिरोपा पेश करने से इनकार कर दिया था। इस पर एसजीपीसी ने भाई बलबीर सिंह को अमृतसर से बाहर स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed