{"_id":"588b62374f1c1ba333cf6bbe","slug":"ragi-bhai-balbir-singh-joined-aam-admi-party-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM बादल को सिरोपा देने से इंकार करने वाले ने ज्वॉइन की 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बादल को सिरोपा देने से इंकार करने वाले ने ज्वॉइन की 'आप'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jan 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
बलबीर सिंह ने ज्वॉइन की आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बादल को सिरोपा देने से इंकार करने वाले हरमंदिर साहिब के रागी भाई बलबीर सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
इस दौरान बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने बादल को सिरोपा देने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से बहुत परेशान थे और उन्हें यह भी पता चला है कि बादल परिवार इसमें शामिल लोगों के लिए वित्तीय मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पैमाने पर बेअदबी की घटनाएं पार्टी की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं हो सकती।
भाई बलबीर सिंह ने कहा कि मेरा विरोध बेअदबी के दोषी को गिरफ्तार करने में सरकार की विफलता के खिलाफ था। उन्होंने यह भी कहा है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम करेंगे और आम आदमी पार्टी ने अपने नेतृत्व में उन्हें पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के दोषी को दंडित करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हर सिख और जो भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का पालन करते हैं, उन्हें बेअदबी की घटनाओं से दर्द हुआ है।

जरनैल सिंह के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी
बलबीर सिंह ने ज्वॉइन की आम आदमी पार्टी
भाई बलबीर सिंह ने औपचारिक रूप से आप में शामिल होने से पहले, लंबी विधानसभा सीट से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जरनैल सिंह के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी।
आप के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब इंचार्ज संजय सिंह और आप के राज्य संयोजक गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी में भाई बलबीर सिंह का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखी जाएगी और बेअदबी के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।
आप की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि भाई बलबीर सिंह ने पूरे सिख समुदाय की भावनाओं का प्रतिनिधित्व किया है। आम आदमी पार्टी की संवाद समिति के अध्यक्ष कंवर संधू ने भी आप में शामिल होने के लिए भाई बलबीर सिंह का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बादल जब 12 दिसंबर, 2016 को हरमंदिर के दौरे पर थे तो भाई बलबीर सिंह ने उन्हें सिरोपा पेश करने से इनकार कर दिया था। इस पर एसजीपीसी ने भाई बलबीर सिंह को अमृतसर से बाहर स्थानांतरित कर दिया था।