फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rafi Minar will installed on birth centenary of singer Mohammad Rafiat at his birthplace in Amritsar

Mohammed Rafi: जन्मशती पर पैतृक गांव में बनेगी 100 फुट की 'रफी मीनार', उकेरे जाएंगे सौ सदाबहार तरानों के बोल

Mon, 25 Dec 2023 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 09:11 AM IST
सार

रफी मीनार 100 फीट (30.5 मीटर) ऊंची होगी और स्टील से बनाई जाएगी। इस मीनार पर मोहम्मद रफी के गाए 100 सदाबहार गीतों के बोल उकेरे जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके गायन के जरिये मानव जीवन को समृद्ध बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान की याद दिलाई जा सके।

विज्ञापन
Rafi Minar will installed on birth centenary of singer Mohammad Rafiat at his birthplace in Amritsar
मोहम्मद रफी

विस्तार

महान गायक मोहम्मद रफी की जन्मशती के उपलक्ष्य में रविवार को उनके जन्म स्थान अमृतसर के गांव कोटला सुल्तान सिंह में 100 फीट की ‘रफी मीनार’ स्थापित करने का संकल्प लिया गया। यहां उनकी याद में पहले से एक स्मारक स्थापित है।

विज्ञापन


यह पहला अवसर होगा जब किसी गायक की स्मृति में पंजाब में ऐसी मीनार बनाई जाएगी। इस मीनार की स्थापना द वर्ल्ड ऑफ मोहम्मद रफी वेलफेयर फाउंडेशन और श्री शनमुखानंद ललित कला व संगीत सभा की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


अमृतसर में जन्मे थे महान गायक
मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर, 1924 को अमृतसर जिले के गांव कोटला सुल्तान सिंह में हुआ था। हालांकि उनका परिवार बहुत पहले पाकिस्तान के लौहार शिफ्ट हो गया था। फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक एनआर वेंकटाचलम के अनुसार, किसी भी गायक की याद में मीनार की स्थापना एक अनूठी और अभूतपूर्व पहल है। इसका निर्माण जनवरी 2024 की पहली छमाही में पूरा कर लिए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने मीनार की अन्य विशेषताओं का खुलासा करते हुए बताया कि रफी मीनार 100 फीट (30.5 मीटर) ऊंची होगी और स्टील से बनाई जाएगी। इस मीनार पर मोहम्मद रफी के गाए 100 सदाबहार गीतों के बोल उकेरे जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके गायन के जरिये मानव जीवन को समृद्ध बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान की याद दिलाई जा सके। इस मीनार पर सबसे ऊपर भारतीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। 

2024 में महान गायक की जन्मशती मनाई जा रही है, जिसके लिए उक्त संस्थाओं की ओर से मासिक कार्यक्रमों के रूप में विभिन्न आयोजनों का खाका तैयार किया है। इसी कड़ी में रफी मीनार की स्थापना का फैसला भी लिया गया है। मोहम्मद रफी का निधन 31 जुलाई, 1980 में हुआ था।


पंजाब सरकार उठाएगी जन्म शताब्दी के आयोजन का खर्च
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महान गायक मोहम्मद रफी की जन्मशती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed