फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Radha Madhav's Didar YouTube Facebook Jhulan Yatra Sri Chaitanya Gaudiya Math

अबकी बार यूट्यूब और फेसबुक पर राधा माधव का दीदार, श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 30 जुलाई से झूलन यात्रा

Wed, 22 Jul 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Radha Madhav's Didar YouTube  Facebook Jhulan Yatra Sri Chaitanya Gaudiya Math
चंडीगढ़। कोरोना के कारण इस बार श्रद्धालु राधा माधव के दर्शन फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से ही कर सकेंगे। 30 जुलाई से सेक्टर बीस के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में झूलन यात्रा शुरू होगी। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन का लाइव प्रसारण श्रद्धालु सोशल मीडिया पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के महासचिव विष्णु महाराज व अन्य वरिष्ठ जनों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें झूलन यात्रा से संबंधित आयोजन पर चर्चा हुई। कोरोना संक्रमण के कारण फैसला लिया गया कि झूलन यात्रा में किसी भी बाहरी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसका ऑनलाइन लाइव प्रसारण होगा। मठ से जुड़े करीब बीस हजार श्रद्धालु फेसबुक और यूट्यूब पर इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ही झुलाएंगे झूला
हर साल श्रद्धालुओं को यह मौका मिलता था कि वे अपने हाथों से राधा माधव को झूला झुलाकर अपने को सौभाग्यशाली समझते थे। लेकिन ऐसा पहली बार है कि मंदिर में बाहरी श्रद्धालु नहीं आ सकेंगे। मठ में रहने वाले संन्यासी, पुजारी, प्रबंधक और सेवादार ही भगवान को झूला झुलाएंगे। झूलन यात्रा का समापन तीन अगस्त को बलराम जयंती पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed