{"_id":"57d31cab4f1c1bb461317972","slug":"radha-asthami-devotion-event-radha-krishna-radha-birthday-temples-iskcon-temple-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा अष्टमी पर मंदिरों में हुए आयोजन, इस्कॉन में भगवान का महाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा अष्टमी पर मंदिरों में हुए आयोजन, इस्कॉन में भगवान का महाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
राधा अष्टमी पर भगवान का महाअभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा अष्टमी पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। भक्तों ने राधा रानी का चरण दर्शन किया। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को राधा माधव का महाभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में भक्त इस्कॉन में पहुंचे।
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि ट्राइसिटी के लोगों ने राधा रानी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें ड्राइंग, कलरिंग, फैंसी ड्रेस और क्विज के विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। शाम को फूलों से सजे सरोवर में भगवान को नौका विहार कराया गया। भक्तों ने नृत्य संकीर्तन किया। इस अवसर पर भंडारा लगाया गया।
चैतन्य गौड़ीय मठ में कार्यक्रम
सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में राधा अष्टमी पर भगवान का महाअभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में भक्त मठ में पहुंचे। श्री चैतन्य मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह मंगल आरती के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। हरिकथा के बाद दोपहर में आरती हुई और छप्पन भोग अर्पित किया गया।