फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Radaur ex-MLA Shyam Singh Rana resigns from BJP

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किया मंजूर

Wed, 30 Sep 2020 11:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 11:02 PM IST
सार

  • किसानों के मुद्दों पर बुधवार सुबह ही दिया था सदस्यता से त्याग पत्र
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने टिप्पणी के साथ किया मंजूर

विज्ञापन
Radaur ex-MLA Shyam Singh Rana resigns from BJP
पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने किसानों के मुद्दे पर बुधवार को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कड़ी टिप्पणी के साथ मंजूर कर लिया है। राणा पूर्व में जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


रादौर से पूर्व विधायक राणा ने धनखड़ को पत्र के जरिये इस्तीफा भेजा था। उन्होंने उसमें लिखा था कि वह किसानों की समस्याओं व मांगों का समर्थन करते हैं, इसलिए भाजपा व सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनके इस्तीफे को मंजूर करते हुए टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि पार्टी किसानों के मुद्दों के सदैव साथ है। मंडियों में एक-एक दाने की खरीद एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर करवा रही है। आपको पार्टी ने चुनाव लड़वाकर, मुख्य संसदीय सचिव बनाकर बहुत मान-सम्मान दिया। बीते विधानसभा चुनाव में आप पार्टी प्रत्याशी कर्णदेव कंबोज का साथ देने में असमर्थ रहे। आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हावी रहीं। आपके लिए यही एकमात्र रास्ता बचा था। आपका इस्तीफा स्वीकार है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राणा को रादौर से टिकट नहीं दिया था। राज्य मंत्री कंबोज मैदान में उतारे गए। राणा सहित कुछ और पूर्व विधायकों के भी सरकार से नाराज होने की खबर है। 5-6 पूर्व विधायकों की बीते दिनों चंडीगढ़ में बैठक भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed