फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Racist attack on Punjabi youth in Canada

मिनी पंजाब में महफूज नहीं पंजाबी, हो रहे नस्लीय हमले का शिकार

Fri, 20 Jul 2018 04:45 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 20 Jul 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
Racist attack on Punjabi youth in Canada
सांकेतिक तस्वीर
मिनी पंजाब के नाम से मशहूर कनाडा के ब्रैम्पटन व वैंकुवर में पंजाबी युवा महफूज नहीं है। पढ़ने और पीआर के चक्कर में पंजाबी कनाडा में पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां पर उनकी बढ़ती आबादी ही उनके लिए खतरा बन रही है। अगर ड्रग की गैंगवार को छोड़ दिया जाए तो भी वहां पर उन युवाओं का कत्ल किया जा रहा है, जिनका किसी गैंग या माफिया से कोई संबंध नहीं है। दो दिन पहले ही ब्रैम्प्टन (ओंटारियो) कनाडा में नीग्रो हमलावरों की गोली से जालंधर के पलविंद्र सिंह उर्फ विक्की की मौत हो गयी। 28 वर्षीय विक्की की हत्या नीग्रो ने की है। विक्की 2010 में कनाडा गया था और वहां पर ब्रैंपटन में रह रहा था। विक्की ही नहीं बल्कि कई पंजाबी युवक कनाडा में गोली का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कनाडा के शहर वैंकुवर में एक पंजाबी युवक की दिन दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 32 वर्षीय कमिंदर राय उर्फ केम के तौर पर हुई है, जो कि रियल एस्टेट कारोबारी था। कमिंदर वैंकुवर के मार्गरेट स्ट्रीट के पास वेस्ट वे एवन्यू में जख्मी हालत में मिला था, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कमिंदर ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरी में रहता था। सरी पंजाबी मूल के लोगों का मुख्य केंद्र है।
विज्ञापन


वहीं इस साल कनाडा के शहर सरी में एक पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। ये कत्ल न्यूटन क्षेत्र में 65 एवेन्यू के पास हुआ है। मरने वाला युवक प्रदीप सिंह बराड़ (23) डेलटा इलाके में रह रहा था। बताया जा रहा है कि हमलावर कार में थे और उन्होंने प्रदीप पर तीन-चार गोलियां चलाईं। एडमंटन (कनाडा) में पंजाबी नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां शहर की सीमा पर गांव दुनेके मूल रूप में  रहने वाला नौजवान 2011 में पढ़ाई करने के लिए विदेश गया था। हरप्रीत सिंह कंग (24) की एडमंटन (कनाडा) में मरेडियन स्ट्रीट पर द हिल कॉलोनी में एक हमलावर ने गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक नौजवान 2011 में पढ़ाई करने के लिए टोरंटो गया था। पहले परिवार को सड़क हादसे में मौत होने बारे पता लगा था पर बाद में पता लगा कि उनके जिगर के टुकड़े पर नस्ली हमला किया गया है और गोली मारी गई है। गांव चाहल कलां के मनवीर सिंह कजला पुत्र लैहंबर सिंह सात मार्च को पवन कौर से शादी करके वापस कनाडा गया था। सरी में बाजार से घर वापस आते समय उनकी गाड़ी के आगे जा रहे सिरफिरे युवक ने गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी को इधर-उधर घुमाना शुरू कर दिया। जब मनवीर ने अपनी गाड़ी को आगे निकाला तो आगे जा रहे ड्राइवर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

मनवीर ने जब अपनी गाड़ी से उतर कर उससे इस टक्कर के बारे में जानना चाहा तो उस गाड़ी के ड्राइवर ने मनवीर पर चार गोलियां दाग दीं। मनवीर की पत्नी पवन कौर ने गाड़ी से बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू किया तो कातिलों ने उस पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन पवन कौर बाल-बाल बच गई जबकि मनवीर की मौत हो गई।


क्राइम तो कनाडा में है, पंजाबी युवक भी गैंग बनाकर रहते हैं
एसोसिएशन ऑफ ओवरसीज कंसलटेंट एजुकेशन के प्रधान सुकांत त्रिवेदी का कहना है कि पंजाबी मूल के युवा भी कनाडा जाकर अपने गैंग बना लेते हैं। किसी न किसी तरह की रंजिश तो बन जाती है। ब्रैंपटन में कितनी मारपीट की वारदात हुई है, जिसमें पंजाबी युवा शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed