फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   race for the private and convent school enrollment

मिशन एडमिशन: पहले दिन काफी कम अभिभावकों ने दिखाई रुचि

Fri, 02 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
race for the private and convent school enrollment
स्कूलों में आवेदन फार्म जमा होने शुरू
शहर के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में नर्सरी और केजी (एंट्री लेवल) कक्षाओं के लिए वीरवार से दाखिले का दौर शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी स्कूलों ने नोटिस बोर्ड पर दाखिले संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। अभिभावकों को आवेदन फार्म स्कूलों की वेबसाइट से अपलोड कर जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन

 शहर के चंद स्कूल ही आवेदन फार्म और प्रॉस्पेक्टस अभिभावकों को सीधे तौर पर उपलब्ध करवा रहे हैं। दाखिले संबंधी पूरी जानकारी स्कूलों ने वेबसाइट और गेट के नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को 12 दिसंबर 2016 तक आवेदन फार्म जमा करने होंगे। लेकिन स्कूलों ने अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन फार्म जमा करने का समय निर्धारित किया है। शहर के कॉन्वेंट स्कूलों ने सुबह 9 से 10 बजे का समय निर्धारित किया है। जबकि कुछ स्कूलों ने छुट्टी के बाद फार्म जमा करने का शेड्यूल जारी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को आवेदन फार्म जमा करने वालों की संख्या काफी कम थी। अधिकतर अभिभावक दाखिले संबंधी पूछताछ करने के लिए स्कूलों में पहुंचे। एक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि दो-तीन बाद से आवेदन फार्म जमा होने शुरू होंगे। कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूलों में पहले दिन काफी कम आवेदन फार्म आए हैं। उधर, सरकारी स्कूलों में वीरवार से आवेदन फार्म मिलने शुरू हो गए। 

शिक्षा विभाग का आदेश, आधार कार्ड जरूरी नहीं

race for the private and convent school enrollment
school admission - फोटो : File Photo
शिक्षा विभाग का आदेश, आधार कार्ड जरूरी नहीं
शहर के कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों ने आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया था। लेकिन बहुत से अभिभावकों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी। मामले में डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर आवेदन फार्म जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद अभिभावकों नेे राहत की सांस ली है। अधिकारियों के अनुसार आधार मांगने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज की जा सकती है। 

लकी ड्रा से बढ़ी अभिभावकों की दिक्कतें
शहर के चार कॉन्वेंट और अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिला लकी ड्रा से होगा। ऐसे में अभिभावकों के लिए पसंद के स्कूल में बच्चे के दाखिले का चांस काफी कम होगा। अभिभावकों को दाखिला पक्का करने के लिए कम से कम 4-5 स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करना होगा। अभिभावकों ने स्कूलों द्वारा आवेदन फार्म के साथ मांगे गए प्रमाण पत्रों को इकक्ठा करना शुरू कर दिया है। कॉन्वेंट स्कूलों में एक सीट के लिए 10 से 11 बच्चों के आवेदन फार्म जमा होते हैं। 

कुछ अभिभावकों की ओर से प्राइवेट स्कूलों द्वारा आधार कार्ड अनिवार्य करने की शिकायतें आई थीं। विभाग ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पहले ही आधार कार्ड से छूट दी जा चुकी है। सभी स्कूल कॉमन एडमिशन शेड्यूल गाइडलाइंस के तहत ही दाखिला प्रक्रिया पूरी करेंगे। 
रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed