फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Questions were raised on the quality of Polo Club, the club owner was locked in a room and beaten

Chandigarh News: पोलो क्लब की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, क्लब मालिक ने कमरे में बंद कर पीटा

Tue, 10 Dec 2024 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Questions were raised on the quality of Polo Club, the club owner was locked in a room and beaten
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा स्थित चंडीगढ़ पोलो क्लब में आयोजित नेशनल पोलो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हिसार के प्रतिभागी को व्यवस्था पर सवाल उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। क्लब के मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ माफी मांगने के बहाने प्रतिभागी को कमरे में बुलाया और जमकर पिटाई की। सारंगपुर थाना पुलिस ने इस मामले में प्रतिभागी की शिकायत पर क्लब के मालिक दिलप्रीत सिंह सिद्धू सहित अन्य के खिलाफ मारपीट व छीनाझपटी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले अयान काजला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दो दिसंबर को वह चंडीगढ़ पोलो क्लब में अपने दोस्त वंश के पोलो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। वे सुबह 7 बजे क्लब पहुंचे तो अलाव के पास बैठकर वंश का इंतजार करने लगा। इसी दौरान 7-8 लोग आकर वहीं बैठ गए और बातचीत करने लगे। इस दौरान अयान ने क्लब की गुणवत्ता और व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही तो वे भड़क उठे और उससे झगड़ने लगे। गालियां देते हुए क्लब से बाहर चले जाने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर दोबारा यहां दिखा तो जान से मार देंगे। वह सुबह 8 बजे क्लब से चला गया। अयान ने यह सारी बात अपने दोस्त को बताई और कहा कि अब वह क्लब नहीं जाएगा क्योंकि वहां के कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद उसने वंश, अपनी मां और क्लब के कोच जितेंद्र सिंह से बात की।
विज्ञापन

पहले मांगी माफी और अकेले कमरे में बुलाकर की धुनाई
वंश और उसकी मां ने क्लब के मालिक दिलप्रीत सिद्धू से भी बात की। उन्हें सुबह की घटना के बारे में बताया गया। वंश ने अयान को बताया कि क्लब के मालिक व कोच से बात कर ली है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि क्लब में कोई समस्या नहीं होगी। दोपहर 2 बजे वह मैच देखने के लिए क्लब में पहुंचा। वह वंश के साथ क्लब में खाना खा रहा था तो क्लब मालिक ने उनके पास आकर सुबह की घटना के लिए माफी मांगने की पेशकश की। उसे खाने वाली जगह से थोड़ा बाहर जाकर बातचीत करने के लिए कहा। क्लब का मालिक अयान को क्लब के एक कमरे के अंदर ले गया और उसका दोस्त वंश कमरे के बाहर इंतजार करने लगा। वह कमरे में पहुंचा तो देखा कि अंदर पहले से ही क्लब के कर्मचारी जितेंद्र और विजय सिंह मौजूद थे। दिलप्रीत सिद्धू ने अंदर से कमरा बंद कर दिया। दिलप्रीत और जितेंद्र ने पूछा कि क्लब की गुणवत्ता व व्यवस्था पर सवाल उठाने और क्लब के लोगों से अपमानजनक तरीके से बात करने की हिम्मत कैसे की। दिलप्रीत सिद्धू ने बेसबॉल बैट से उसके सिर पर वार किया और वह नीचे गिर गया। उन्होंने उसे घूंसों, लातों और बैट से मारना शुरू कर दिया। जब वह नीचे गिरा तो चाबुक से मारना शुरू कर दिया, जो घोड़ों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बाहर खड़े उसके दोस्त ने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। बाकायदा इस दौरान उसके गले से सोने की चेन व पर्स भी छीन लिया जिसमें करीब 11 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज
अयान की शिकायत पर पुलिस ने सारंगपुर थाने में क्लब मालिक दिलप्रीत सिंह सिद्धू, कर्मचारी जितेंद्र और विजय सिंह के खिलाफ 115(2),126(2),304,351(2),351(3),3(5) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में विजय सिंह निवासी बदायूं (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed