फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Questions Asked in Haryana Assembly Budget Session

हरियाणा बजट सत्रः विधानसभा में सरकार पर अपने विधायकों ने ही चलाए शब्दबाण, जानिए कैसे-कैसे

Tue, 25 Feb 2020 01:47 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Feb 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Questions Asked in Haryana Assembly Budget Session
सीएम मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को बजट सत्र के पहले ही प्रश्नकाल और शून्यकाल में अपने विधायकों के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ा। नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम जहां पहले से विकास कार्यों व भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, वहीं अब अन्य भाजपा, जजपा विधायकों ने भी अपने कामों को लेकर गठबंधन सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रश्नकाल के अधिकांश शुरुआती सवाल भाजपा विधायकों के ही लगे हुए थे।
विज्ञापन


शून्यकाल में भी भाजपा, जजपा विधायकों ने जनहित से जुड़े अनेक  मामले उठाकर सरकार को निशाने पर लेने का कोई मौका नहीं चूका। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की विधायक मां नैना चौटाला तक अपने क्षेत्र के लंबितमामले उठाने में आगे रहीं। कांग्रेस विधायक भी सरकार के पर आक्रामक नजर आए। भाजपा विधायक दल ने हालांकि सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में 12 से 2 बजे तक बैठक कर विपक्ष की काट केलिए रणनीति बनाई थी, बावजूद इसके सदन में सत्ता पक्ष बिखरा-बिखरा नजर आया।
विज्ञापन


गन्नौर से विधायक निर्मला चौधरी, नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव, हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जींद से विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव ने तीखे सवाल अपने ही मंत्रियों पर दागे। निर्मला चौधरी ने खेल मंत्री संदीप सिंह को गांव पुरखास के खेल स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव पर घेरा। निर्मला ने कहा कि जिस गांव से 40-50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल चुकी हैं, उसके स्टेडियम में सुविधाएं नहीं हैं। चारदीवारी बनाने से स्टेडियम नहीं बन जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर संदीप सिंह ने कहा कि मांग नए स्टेडियम की नहीं होनी चाहिए, बल्कि पुराने स्टेडियम के रखरखाव व उनमें सुविधाएं मुहैया कराने की हो। प्रदेश सरकार का ध्यान इस समय हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता कराने पर है। खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्टीय ख्याति प्राप्त पुराने खिलाड़ियों को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। पुरखास गांव में पहले से निर्मित खेल स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सात खेल स्टेडियम में चार खेल प्रशिक्षक कार्यरत हैं। निर्मला और अनुपूरक सवाल पूछना चाह रही थीं, लेकिन उन्हें बगल की सीट पर बैठी भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने रोक दिया।

इन सवालों, मुद्दों पर बहस और नोकझोंक

. कोसली के भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव नागरिक अस्पताल का दर्जा 50 बिस्तर से बढ़ाकर 100 विस्तर कराने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भिड़ गए। विज ने कहा कि दर्जा बढ़ाने को लेकर सर्वे करवाया था। अस्पताल जनसंख्या की शर्त को पूरा नहीं करता, इसलिए दर्जा नहीं बढ़ाया जा सकता। वर्तमान में यह अस्पताल 1. 27 लाख की जनसंख्या को कवर करता है, जो दर्जा बढ़ाने के लिए कम है। इस पर यादव बोले कि सर्वे कहां से आया, जनसंख्या तो दो लाख से ज्यादा है। 138 गांव इसमें आते हैं। पचास किलोमीटर दूर बड़े अस्पताल के लिए जाना पड़ता है। सरकार पुनर्विचार करे।

. नांगल चौधरी से भाजपा विधायक अभय यादव ने महेंद्रगढ़ जिले के सभी लावारिस पशुओं को फसल कटने तक गोशालाओं, गो अभ्यारणय व गो फाटक में भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार के प्रयास नाकाफी हैं। मंत्री आश्वासन दें कि वे इन पशुओं को गोशालाओं में भिजवाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि सभी विधायक जमीन सहित गोशाला, गोफाटक बनाने के प्रस्ताव दें, आर्थिक सहायता मुहैया कराएंगे। इस मामले पर अनुपूरक प्रश्न पूछने को लेकर कांग्रेस विधायक किरण चौधरी, आफताब अहमद, जगबीर मलिक, शकुंतला खटक, राव दान सिंह, बीएल सैनी की स्पीकर से भी बहस हुई।

. हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने पूछा कि हिसार बस अड्डे को शहर से बाहर बाईपास पर कब स्थानांतरित किया जाएगा। इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि सिरसा-दिल्ली बाईपास पर 74 कनाल 15 मरला भूमि पशुपालन व डेयरी विभाग की है। इसकी एनओसी देने का अनुरोध किया है। कमल ने अनुपूरक सवाल में पूछा कि अड्डा कब तक चालू हो जाएगा, जिस पर मंत्री ने कहा कि डेयरी विभाग की एनओसी मिलने पर। कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक व सुरेंद्र पंवार ने बस अड्डों पर सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए तो मंत्री ने कहा कि जो सुविधाएं दस साल पहले थीं, उससे बेहतर वर्तमान में हैं।

. भाजपा के एसोसिएट विधायक रणधीर गोलन ने तहसील भवन बनाने व स्कूलों की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग भाजपा सरकार से नहीं, बल्कि सीएम मनोहर लाल से है। 28 साल से उनका मेरे साथ स्नेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed