नापाक हरकत नाकाम: खेमकरण में पाकिस्तान से आए ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया, पांच किलो हेरोइन बरामद
लगभग 48 राउंड फायरिंग के बाद पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। रात का अंधेरा अधिक होने से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया। घटनाक्रम के बारे में जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन में भारत-पाक सरहद पर रविवार-सोमवार की आधी रात को बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया। इस दौरान लगभग 48 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। मौके से बीएसएफ ने ड्रोन समेत चार पैकेट हेरोइन बरामद किए। इसमें लगभग पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 करोड़ आंकी गई है। बीएसएफ ने ड्रोन और हेरोइन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल 103 बटालियन की टुकड़ी सरहद पर गश्त कर रही थी। रविवार-सोमवार की मध्यकालीन रात्रि को पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसा। सीमा सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 48 राउंड फायरिंग के बाद पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। रात का अंधेरा अधिक होने से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया। घटनाक्रम के बारे में जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी गई।
काले रंग का है ड्रोन
सोमवार अल सुबह स्पेशल सीमा सुरक्षा बल की टीम ने सरहद पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पाकिस्तानी ड्रोन काले रंग का है। उसके साथ एक पॉलिथीन और पांच पैकेट हेरोइन बरामद किए गए। चेक करने पर हेरोइन की मात्रा कुल 4 किलोग्राम पाई गई। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के साथ लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवान चौबीस घंटे मुस्तैद रहते हैं। पाकिस्तान की हर गतिविधि पर ध्यान रखा जा रहा है। कड़ी मुस्तैदी की वजह से ही पाकिस्तान हर बार अपनी नापाक हरकतों में नाकाम ही साबित हुआ है।
पठानकोट में ड्रोन से घुसपैठ की हुई थी कोशिश
इससे पहले पठानकोट में भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर के डींडा फारवर्ड पोस्ट के पास पाकिस्तान ने ड्रोन घुसपैठ की कोशिश की थी। शनिवार देर रात 2 बार यह कोशिश की गई। डींडा पोस्ट पर बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों ने ड्रोन एक्टिविटी देखी। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की।