फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PWD workers in preparation for Andolan in Haryana

चुनाव खत्म होते ही सरकार के सामने मुश्किल, फिर आंदोलन की तैयारी में पीडब्ल्यूडी कर्मी

Sun, 26 May 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
PWD workers in preparation for Andolan in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी यूनियन कर्मियों को नगर निगमों के स्थानीय प्रशासन को सौंपने के फैसले पर नाराज हैं। इसी को लेकर उन्होंने फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी की है। इसके लिए 27 मई को अंबाला कैंट में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबधित हरियाणा गर्वनमेंट पीडबल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


बैठक में प्रांत व जिला कमेटियों के पदाधिकारी भाग लेंगे और आंदोलन की आगामी रणनीति बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि जिलों में इस विभाग की एक विंग को नगर निगमों के साथ अटैच किया जा रहा है। ऐसे में इस विभाग का स्टाफ भी नगर निगमों को सौंपा जाना लाजिमी है। मगर यही बात पीडब्ल्यूडी कर्मचारी नेताओं को रास नहीं आ रही है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रेस प्रवक्ता संदन सिंह राणा ने बताया कि बैठक में इस मुद्दे के साथ-साथ कर्मियों की पदोन्नति ठीक प्रकार न करने, कर्मचारियों को नियमित करने,  पंचायत के आधीन लगे कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, ठेकेदार के आधीन लगे कर्मचारियों का वेतन बैंक खातो में डाले जाने, निगम में कर्मचारी की बिना सहमति न भेजे जाने, डेपुटेशन कोटा लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारी की सेवानिवृत्त की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष व 60 वर्ष से 62 वर्ष करने, मकान किराया भत्ता देने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी के तहत कर्मचारी के आश्रित को सरकारी नौकरी देने, निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने, केंद्र के समान वेतन व भत्ते लागू करने व विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने इत्यादि मांगो पर भी चर्चा होगी और फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed