फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PWD driver robbed of 5,000 after being intercepted.

Chandigarh News: पीडब्ल्यूडी ड्राइवर को रोककर पांच हजार लूटे

Fri, 11 Sep 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
PWD driver robbed of 5,000 after being intercepted.
चंडीगढ़। सेक्टर-25 लाइट पाॅइंट के पास वीरवार शाम चार युवकों ने पीडब्ल्यूडी के निजी ड्राइवर अनिल कुमार से पांच हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने इमरजेंसी फोन करने के बहाने उसे रोका और उसका मोबाइल लेकर भागने लगे। अनिल ने पीछा किया तो तीन अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी मोबाइल वापस कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार पीडब्ल्यूडी कार्यालय सेक्टर-26 में निजी ड्राइवर है। वीरवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से कार्यालय से अपने घर मलोया जा रहा था। सेक्टर-25 लाइट प्वाइंट के पास चार युवकों ने इमरजेंसी कॉल करने की बात कहकर उसे रोक लिया। इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। अनिल ने पीछा किया तो बाकी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और आरोप है कि उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। नकदी लेने के बाद आरोपी मोबाइल लौटाकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed