फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puta sent a letter to PU VC, said- teachers are interviewed, when will they give promotion letter

पुटा ने पीयू वीसी को भेजा पत्र, कहा- शिक्षकों के साक्षात्कार हो गए, कब देंगे पदोन्नति पत्र

Thu, 08 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Puta sent a letter to PU VC, said- teachers are interviewed, when will they give promotion letter
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने वीसी को पत्र भेजकर पदोन्नति पत्र जारी करने का आग्रह किया है। पदाधिकारियों ने कहा है कि शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर साक्षात्कार तो हो गए, लेकिन उन्हें पदोन्नति पत्र अभी तक नहीं मिल पाए है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है, इसलिए बिना देरी किए पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीनेट के बिना वीसी की ओर से तमाम कार्य किए गए हैं। शिक्षकों के हितों की ओर पीयू के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगातार उनके मामलों को लंबित कर रहे हैं जबकि दूसरे मामलों में निर्णय लेने में देरी नहीं की जाती। शिक्षक व छात्र पीयू की रीढ़ हैं, इनका ध्यान अधिक रखा जाना चाहिए। आए दिन मानकों को दरकिनार कर गलत निर्णय लिए जा रहे हैं। यदि सीनेट या सिंडिकेट होती तो यह चीजें नहीं होती। मनमाने निर्णय नहीं हो पाते। इसके अलावा पुटा ने चांसलर को भी पत्र लिखकर कहा है कि खेल निदेशक की तैनाती मानकों को दरकिनार कर की गई है। वरिष्ठ साथियों का अपमान करते हुए किसी अन्य दूसरे विभाग के शिक्षक को इस पद पर तैनात कर दिया। इसके लिए वीसी से आदेश वापस लेने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इसलिए इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए निर्णय लें। पुटा ने डाक विभाग को भी पत्र लिखकर कैंपस स्थित डाकघर से ही चिट्ठियां बंटवाने की मांग की है, किसी दूसरे डाकघर से न जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed