फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUTA's main candidates started campaigning

पीयू में पुटा के प्रधान उम्मीदवारों ने किया चुनाव प्रचार शुरू

Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
PUTA's main candidates started campaigning
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन के उम्मीदवारों ने पुटा चुनाव को लेकर प्रचार शुरू कर दिया है। सुपिंदर-नौरा टीम की ओर से शुक्रवार को पुटा चुनाव का मैनिफेस्टो जारी किया गया। वहीं, नरेश-नीरज टीम की ओर से वाइस चांसलर को शिक्षकों के कैस प्रमोशन को लेकर पत्र लिखा गया। प्रमोशन नहीं होने का कारण वर्तमान पुटा मृत्युंजय-नौरा टीम को बताया।
विज्ञापन

सुपिंदर-नौरा का मैनिफेस्टो पुटा अध्यक्ष डॉ. मृत्युजंय की ओर से जारी किया गया। मैनिफेस्टो में पंजाब सरकार के पैटर्न पर ओल्ड पेंशन स्कीम को सभी के लिए लागू करवाने को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके अलावा सातवें पे कमीशन की सैलरी और एरियर जल्द रिलीज करवाने, कैस प्रमोशन के केस जल्द निपटवाने, पीयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रिटायरमेंट लाभ दिलवाने, विभागों के विलय के खिलाफ आवाज उठाने, न्यूक्लियर मेडिसिन के एमएससी कोर्स को फिर से शुरू करवाना, डीयूआई और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक के लिए वरिष्ठता सूची का पालन करवाने को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

साक्षात्कार कर करवाए जाए कैस प्रमोशन
नरेश-नीरज टीम की ओर से शुक्रवार को वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार से मुलाकात की गई। इस दौरान उन्होंने जनवरी, वर्ष 2021 से लगभग सौ के करीब शिक्षकों के रुके हुए कैस प्रमोशन के मुद्दे को उठाया। टीम ने कहा कि डीन की अनुपस्थिति में शिक्षकों के कैस प्रमोशन रुके हैं। ऐसे में उन्हें अकादमिक नुकसान झेलने पड़ रहे हैं। उन्होंने इसका कारण पुटा अध्यक्ष को बताया। मांग की कि फैकल्टी डीन के अभाव में कैस प्रमोशन के लिए इंटरव्यू करवाने के लिए कोई विकल्प निकाला जाए जिससे तय समय में शिक्षकों को उनके लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed