फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUTA elections at PU: Candidates to face off for five posts; Group 3 sees the most intense contest

पीयू में पुटा चुनाव: पांच पदों पर आमने-सामने होंगे उम्मीदवार, ग्रुप-3 में सबसे ज्यादा मुकाबला

Sat, 17 Oct 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
PUTA elections at PU: Candidates to face off for five posts; Group 3 sees the most intense contest
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन भरे गए। इसमें जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। 28 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं ग्रुप-3 में सबसे ज्यादा आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें 579 वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए इतिहास विभाग के जसबीर सिंह और यूआईईटी के परवीन गोयल के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए डेंटल इंस्टीट्यूट के इकरीत सिंह बल और फिजिक्स विभाग के समरजीत सिहोत्रा आमने-सामने हैं। सचिव पद पर ह्यूमन रिसोर्स सेंटर की जयंती दत्ता और अंग्रेजी विभाग के सुधीर मेहरा चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त सचिव पद के लिए बायोफिजिक्स विभाग के नवीन कौशल और जियोलॉजी विभाग की सीमा सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर एसी जोशी लाइब्रेरी के नीरज कुमार सिंह और फिलॉसफी विभाग के पंकज श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप-1 की चार सीटों के लिए चार उम्मीदवार हैं, जबकि ग्रुप-2 की चार सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। ग्रुप-3 की चार सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप-4 और ग्रुप-5 में एक-एक सीट है और दोनों ग्रुप में एक-एक उम्मीदवार है। ग्रुप-4 से इवनिंग स्टडीज के कीर्ति वर्धन मदाहर और ग्रुप-5 से सीडीओई के हरमैल सिंह उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed