{"_id":"6a458738166eb4f3030032b0","slug":"pushcart-operator-robbed-at-knifepoint-while-heading-to-the-vegetable-market-cash-and-mobile-phone-snatched-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1059859-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सब्जी मंडी जाते रेहड़ी चालक से चाकू की नोक पर लूट, नकदी व मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सब्जी मंडी जाते रेहड़ी चालक से चाकू की नोक पर लूट, नकदी व मोबाइल छीना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। बापूधाम कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता सूरज गुप्ता से सेक्टर-26 सब्जी मंडी जाते समय चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। बदमाश करीब छह हजार रुपये की नकदी और नया मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।
सूरज गुप्ता ने बताया कि वह रेहड़ी लगाकर सब्जियां बेचते हैं। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह रोजाना की तरह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने जा रहे थे। रास्ते में दो युवक चेहरे कपड़े से ढककर उनके पास पहुंचे। दोनों के हाथ में चाकू था। आरोपियों ने गर्दन पर चाकू रखकर नकदी मांगी। विरोध करने पर मारपीट की और छह हजार रुपये तथा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि लूटा गया मोबाइल उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खरीदा था और उसकी पहली किस्त भी जमा नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूटा गया सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।