फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's UBS ranked 15th among top government business schools in India

Chandigarh News: पीयू के यूबीएस को भारत के शीर्ष सरकारी बिजनेस स्कूलों में मिला 15वां स्थान

Sun, 23 Mar 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
PU's UBS ranked 15th among top government business schools in India
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) को प्रतिष्ठित भारत के शीर्ष सरकारी बिजनेस स्कूलों में 15वां स्थान मिला है। यह स्थान इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2025 रैंकिंग में यूबीएस को मिला है।
विज्ञापन

यह रैंकिंग यूबीएस को आईआईएम अहमदाबाद, एफएमएस दिल्ली, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम लखनऊ, जेबीआईएमएस मुंबई, आईआईएम कोझीकोड, आईआईटी बॉम्बे, आईआईएम रोहतक और आईआईएम रायपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रखती है।
विज्ञापन

आईआईआरएफ रैंकिंग को उनकी पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान योगदान, उद्योग इंटरफेस, प्लेसमेंट प्रदर्शन और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख मानदंडों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूबीएस चेयरपर्सन प्रो. परमजीत कौर ने कहा कि रैंकिंग में शीर्ष बी-स्कूलों में पहचाने जाने पर हमें बहुत खुशी है। यह उपलब्धि हमारे संकाय, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। प्रो. पूर्वा कंसल ने कहा कि हम अपने छात्रों को उनके कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed