{"_id":"66a6597161178e2e6d0638ab","slug":"purohit-is-like-my-father-i-did-not-force-him-to-resign-mann-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-478966-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नर के साथ विवादों पर बोले सीएम मान: पुरोहित मेरे पिता समान, मैंने इस्तीफे के लिए मजबूर नहीं किया..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नर के साथ विवादों पर बोले सीएम मान: पुरोहित मेरे पिता समान, मैंने इस्तीफे के लिए मजबूर नहीं किया..
Sun, 28 Jul 2024 08:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:15 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा शनिवार को मंजूर हुआ था, राष्ट्रपति की तरफ से गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पुरोहित अपने कार्यकाल के दौरान कई विवादों में रहे।
विज्ञापन
बनवारी लाल पुरोहित और भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब सरकार के साथ लगातार विवाद के कारण चर्चा में रहे बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके बाद रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूर्व राज्यपाल को इस्तीफे के लिए मैंने मजबूर नहीं किया, बल्कि वो मेरे पिता समान हैं। उनके साथ मेरी कोई निजी लड़ाई नहीं थी। सिर्फ सिलेक्टेड और इलेक्टेड के दायरे को लेकर ही मनमुटाव था।
मान ने रविवार को सीएम आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह जब भी राज्यपाल से मिलते थे, तो उनके पांव छूते थे। पद छोड़ रहे राज्यपाल ने पंजाब सरकार के सुचारू कामकाज में बेवजह रुकावट पैदा करने की कोशिश की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने बजट सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दी थी और बाद में मंजूरी देने के लिए सत्र को अवैध करार दिया था। इस सब के खिलाफ उनको सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मान ने रविवार को सीएम आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह जब भी राज्यपाल से मिलते थे, तो उनके पांव छूते थे। पद छोड़ रहे राज्यपाल ने पंजाब सरकार के सुचारू कामकाज में बेवजह रुकावट पैदा करने की कोशिश की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने बजट सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दी थी और बाद में मंजूरी देने के लिए सत्र को अवैध करार दिया था। इस सब के खिलाफ उनको सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित सरकारों को गिराने में कसर नहीं छोड़ रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ऐसा होना अनुचित है, लेकिन दुर्भाग्य से राज्य में यह सब हो रहा है। आजादी और लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं, क्योंकि केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्य सरकारों को परेशान करके उन्हें गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और केंद्रीय एजेंसियों तक को उनकी आवाज बंद करने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। मान ने कहा कि नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 31 जुलाई को राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे। इस दौरान वह उनका स्वागत करेंगे और पंजाब की तरक्की के लिए उनके साथ मिलकर काम करेंगे। मान ने कहा कि मैं आशा व्यक्त करता हूं कि वह सरकार और राज्यपाल पद दोनों के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन