फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's Salil joins Sunrisers Hyderabad for Rs 1.5 crore

Chandigarh News: सनराइजर्स हैदराबाद के हुए पंजाब के सलिल, डेढ़ करोड़ में खरीदा

Wed, 17 Dec 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Salil joins Sunrisers Hyderabad for Rs 1.5 crore

विज्ञापन
चंडीगढ़। आबू धाबी में आईपीएल ऑक्शन के दौरान पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को सनराइजर्स हैदराबाद ने डेढ़ करोड़ में खरीद लिया है। झारखंड के खिलाफ सलिल की 39 गेंद में खेली गई शतकीय पारी ने ऐसा तहलका मचाया कि आईपीएल ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी का ध्यान उनकी ओर गया।
अमृतसर के रहने वाले इस क्रिकेटर ने यह कमाल पुणे में झारखंड के मैच के दौरान दिखाया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पुणे के डीवाई पाटिल एकेडमी में नॉक आउट मैच के दौरान झारखंड के खिलाफ सलिल ने 45 गेंद में 125 रन बनाए थे। उनकी पारी के बलबूते पंजाब की टीम छह विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी थी।
विज्ञापन

सलिल की यह पारी नौ चौके और 11 छक्के से सजी। झारखंड के बाएं हाथ के पेसर सुशांत की ओर से फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में सलिल अरोरा ने तीन छक्के और एक चौका मारा। सलिल ने नौ फर्स्ट क्लास मैच की 14 पारियों में 458 रन बनाए। टी-20 के 9 मैच की नौ पारियों में 59.83 के औसत से 359 रन बनाए और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 125 रन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed