Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's Colonel Manpreet Kirti Chakra, Sepoy Pradeep Singh, Major Triptpreet and Flight Lieutenant Aman Hans awarded Shaurya Chakra

Chandigarh News: पंजाब के कर्नल मनप्रीत कीर्ति चक्र, सिपाही प्रदीप सिंह, मेजर तृप्तप्रीत व फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन हंस शौर्य चक्र से सम्मानित

Mon, 26 May 2025 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Punjab's Colonel Manpreet Kirti Chakra, Sepoy Pradeep Singh, Major Triptpreet and Flight Lieutenant Aman Hans awarded Shaurya Chakra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के चार सैनिकों कर्नल मनप्रीत सिंह, सिपाही प्रदीप सिंह, मेजर तृप्तप्रीत सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। ये पुरस्कार जम्मू और कश्मीर में विद्रोह और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के दौरान इन सैनिकों की ओर से दिखाई गई बहादुरी और बलिदान के सम्मान में प्रदान किए गए हैं। रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने देश सेवा में महान बलिदान देने वाले पंजाब के बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन बहादुर सैनिकों की असाधारण हिम्मत और बहादुरी को मान्यता देने के लिए राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया। भगत ने कहा कि राज्य सरकार इन नायकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी भलाई और सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed