{"_id":"5878b9da4f1c1b7940ba932f","slug":"punjabi-university-patiala-will-start-fellowship-in-tribute-to-actor-ompuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कवायदः ओमपुरी की याद में यह यूनिवर्सिटी शुरू करेगी फैलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कवायदः ओमपुरी की याद में यह यूनिवर्सिटी शुरू करेगी फैलोशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 13 Jan 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी की याद में एक यूनिवर्सिटी फैलोशिप शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान भी हो चुका है। यह फैलोशिप हर वर्ष थियेटर और फिल्म आर्टिस्ट को दी जाएगी। यह घोषणा पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने की।
उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी की याद में यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल जाने-माने थियेटर और फिल्म कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए फैलोशिप देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ओमपुरी की याद में भाषणों की लड़ी और नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
वह शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स स्टूडेंट्स की ओर से बनाई गई ओमपुरी की तस्वीर उनके भाई और भतीजे को भेंट की गई।

याद में एक फिल्म उत्सव कराने का प्रस्ताव भी
om puri
वीसी ने कहा कि ओमपुरी के पंजाबी, व हिंदी फिल्मों, सीरियलों और हॉलीवुड सिनेमा जगत में डाले शानदार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से पंजाब व पंजाबियों का नाम रोशन किया।
इसलिए यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि देने का फैसला किया गया। इसके साथ वीसी ने डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह को यूनिवर्सिटी के फिल्म क्लब को फिर से स्थापित करने के लिए कहा गया।
जिससे यूनिवर्सिटी को कला और सभ्याचार के क्षेत्र में अनूठा केंद्र बनाने के लिए फिल्म समारोह और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकें। वीसी ने डायरेक्टर मीडिया सेंटर को ओमपुरी की याद में एक फिल्म उत्सव आयोजित करने को कहा।