{"_id":"5a452b574f1c1b5c248b51c5","slug":"punjabi-teachers-will-get-the-gift-of-promotion-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पंजाबी अध्यापकों को मिलेगा नए साल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पंजाबी अध्यापकों को मिलेगा नए साल का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों को नए साल में प्रमोशन को तोहफा मिलेगा। काफी समय से पंजाबी अध्यापकों की प्रमोशन पेंडिंग चल रही थी। लेकिन हरियाणा सरकार ने इस पर अब गंभीरता दिखाई है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों के जल्द प्रमोशन किए जाएंगे तथा वरिष्ठता सूची भी शीघ्र बनाई जाएगी। इस बारे में विभाग के निदेशक को निर्देश दे दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसायटी से संबंधित पंजाबी अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार दोपहर बाद शिक्षा मंत्री से सिविल सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मिला था। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंजाबी अध्यापकों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी शिक्षामंत्री को सौंपा था।
ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि सीएंडवी पंजाबी अध्यापकों का 6 मई 2016 को पीजीटी पंजाबी के पद पर प्रमोशन हुआ था, परंतु विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची नहीं बनाई गई, जिसके कारण इस प्रमोशन का संबंधित अध्यापकों को कोई फायदा नहीं मिला। प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष करनैल चंद, सचिव गुरजिंदर सिंह,देवेंद्र मोहन सिंह करनाल, साहब सिंह अंबाला, रणजीत कौर, गुरप्रीत कौर, हरविंद्र कौर समेत पंजाबी भाषा के कई अध्यापक शामिल रहे।