फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi sufi singer gurdas man live performance at chandigarh

देखिए, गुरदास मान की लाइव परफोर्मेंस ‘साईं रख लो लाज मेरी...

Sun, 03 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 03 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
punjabi sufi singer gurdas man live performance at chandigarh
पंजाबी गायक गुरदास मान ने टैगोर थिएटर के मंच पर पेश किए गीत।
अपनी सुरीली आवाज़ व साफ सुथरी गायकी के लिए मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ने टैगोर थिएटर के मंच पर जैसे ही ‘साईं रख लो लाज मेरी...। जे वेखा तेरी रहमत वल्ले हो जावे बल्ले बल्ले’ गानों पर शिरकत की तो वहां मौजूद लोग अपनी सीटों से उठने पर मजबूर हो गए। मौका था वीडियोकॉन कनेक्ट सुपर जोड़ी सीजन 4 केग्रैंड फिनाले का, जहां गुरदास मान ने लाइव परफार्मेंस दी।
विज्ञापन


पिछले दो महीने से वीडियोकॉन को जिस सुपर जोड़ी की तलाश थी, आज ग्रैंड फिनाले में उसका नाम घोषित किया गया, जिसमें लुधियाना के भावना मक्कड़ और कमल मक्कड़ की जोड़ी विजेता रही। फर्स्ट रनर अप मोहाली की कमलदीप कौर और करनदीप की जोड़ी रही  और सेकेंड रनर अप मोहाली की रेनू बजाज और राकेश बजाज की जोड़ी रही। विजेता जोड़ी को फॉरेन ट्रिप का पैकेज मिला। फर्स्ट रनर अप को डब्ल डोर रेफ्रीजरेटर और सेकेंड रनर अप को 40 इंच की एलईडी टीवी स्क्रीन मिली।
विज्ञापन


सुपर जोड़ी की तलाश के लिए चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला के विभिन्न मॉल्स में 42 ऑडिशन आयोजित किए थे, जिनमें 5000 से अधिक जोड़ियों ने हिस्सा लिया था। पूरे पंजाब में सिटी फिनाले में 200 से अधिक जोड़ियों की डांस प्रतिभा देखने के बाद 6 को ग्रैंड फिनाले केलिया चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 6 जोड़ियां पहुंची ग्रैंड फिनाले में

राजन -सुर्भी अमृतसर
कमलदीप कौर- करन दीप सिंह मोहाली
भावना मक्कड़ -कमल मक्कड़ लुधियाना
सिमरन कौर -हरप्रीत सिंह पावंटा साहिब
रेनू बजाज -राकेश बजाज मोहाली
गोनिका कोचर -गौरव कोचर जालंधर

पैनल ने किया सलेक्शन
इन जोड़ियों में सुपरजोड़ी ढूंढने के लिए जजों के एक पैनल का गठन किया गया था, जिसमें मिसेज यूनिवर्स कांटेस्ट की प्रतिभागी व मॉडल कनिका रहेजा, चंडीगढ़ के कोरियोग्राफर बनानदीप रेखी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला  की प्रो. प्रभदीप कौर ने एक सुपर जोड़ी का चयन किया। इस मौकेपर कनेक्ट ब्रॉडबैंड एवं वीडियोकॉन टेलीकम्यूनिकेशंस लिमिटेड केडायरेक्टर एवं सीईओ अरविंद बाली ने विजेता जोड़ी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed