फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Singer sidhu moosewala again in controversy

फिर विवादों में गायक सिद्धू मूसेवाला, गाने में दिखाई मुर्गियों की लड़ाई, जाना पड़ सकता है जेल

Fri, 20 Nov 2020 10:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer sidhu moosewala again in controversy
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में अपने विवादित गीतों और पुलिस शूटिंग रेंज में एके-47 से फायरिंग करने के मामले में फंसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला फिर विवाद में हैं। इस पर उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नए गीत बाई-बाई में मुर्गों की लड़ाई दिखाई है, जो पशु क्रूरता निरोधक एक्ट का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के समाजसेवी प्रोफेसर पंडित राव धनेरवर की शिकायत पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने सिद्धू मूसेवाला को एनिमल क्रुएलिटी एक्ट 1960 के तहत सात दिन का नोटिस जारी किया है। यदि मूसेवाला पर आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें उक्त एक्ट के तहत तीन माह की कैद हो सकती है। फिलहाल मूसेवाला ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन


पंडित राव धनेरवर ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर गायक मूसेवाला के अलावा गायक गुरमेल सिद्धू, गीत के प्रमोटर, रिकॉर्डर, वीडियोग्राफर और ऑनलाइन प्रमोटर को भी नोटिस जारी किया गया है। मूसेवाला ने अपने नए गीत बाई-बाई में मुर्गियों की लड़ाई दिखाई है, जो सीधे तौर पर एनिमल क्रुएलिटी एक्ट का उल्लंघन है। इस एक्ट में साफ कहा गया है कि बिना अनुमति किसी भी पशु-पक्षी की वीडियो नहीं बनाई जा सकती। मूसेवाला के गीत को लेकर उन्होंने जो शिकायत दी थी, उस पर बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है। अगर मूसेवाला नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों से पुराना नाता है गायक मूसेवाला का
उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला उस समय विवाद में घिर गए थे, जब उन्होंने अपने एक गीत में सिख इतिहास में सुनहरी अक्षरों में अंकित सत्कार योग्य माई भागो के बारे में टिप्पणी की। इस गीत से सिख समुदाय में गुस्सा भड़क गया और श्री अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा मूसेवाला को पेश होने का आदेश जारी हुआ। 

कुछ समय बाद मूसेवाला ने श्री अकाल तख्त पर पेश होकर माफी मांग ली, लेकिन इसके बाद सूबे में कोविड संकट के चलते लागू कर्फ्यू के दौरान एक गीत की शूटिंग के लिए मूसेवाला द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बरनाला की पुलिस शूटिंग रेंज में एके-47 के फायरिंग करने का मामला सामने आया और मूसेवाला पर कर्फ्यू के उल्लंघन और सशस्त्र एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। 


मूसेवाला को हाईकोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन उन्हें पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ा। यह मामला खत्म भी नहीं हुआ था कि मूसेवाला ने अपने नए गीत संजू में अपनी तुलना संजय दत्त से कर दी। इस गीत में मूसेवाला ने संजय दत्त पर अवैध हथियार रखने के मामले में चले केस का जिक्र किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed