{"_id":"644b86a5d6cebf3b5b0d9ac3","slug":"punjabi-singer-karan-aujla-manager-sharpy-ghumman-arrested-by-agtf-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: फर्जी पासपोर्ट से गैंगस्टरों को भेजा विदेश, सिंगर औजला का करीबी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: फर्जी पासपोर्ट से गैंगस्टरों को भेजा विदेश, सिंगर औजला का करीबी समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 28 Apr 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:12 PM IST
सार
हाल ही में गायक करन औजला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अनमोल बिश्नोई के साथ स्टेज पर नाचते दिखाई दिया था। अनमोल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।
विज्ञापन
शारपी घुम्मन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने कुख्यात गैंगस्टरों को फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एजीटीएफ ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पंजाबी सिंगर करण औजला का करीबी पटियाला के गांव करहाली निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ शार्पी घुम्मन, जालंधर के गांव काकी निवासी ओंकार सिंह और यूपी के बरेली निवासी प्रभजोत सिंह बहेरी के तौर पर हुई है। एजीटीएफ जल्द ही कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों से गैंगस्टरों के नौ फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए। कुछ पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली है। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी सूबे में एक ऐसा अंतरराज्यीय ट्रैवल एजेंट गिरोह सक्रिय है, जो गैंगस्टरों व अन्य लोगों के नकली पते पर पासपोर्ट बनाकर उन्हें विदेश भेजता है। कई नामी गैंगस्टरों को विदेश भेजने में इस गिरोह की भूमिका सामने आई है। एजीटीएफ चीफ प्रमोद बान की अध्यक्षता में गठित जांच टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। यह गिरोह दिल्ली, यूपी, कोलकाता, गुजरात और महाराष्ट्र सहित राज्यों राज्यों में सक्रिय है।
विज्ञापन
दीपक बॉक्सर समेत कई गैंगस्टरों के बनाए थे फर्जी पासपोर्ट
आरोपी ओंकार ने खुलासा किया कि उसने वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीना बुटर (बंबीहा गिरोह) और टारगेट कीलिंग का आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ खट्टू के साथियों के फर्जी पासपोर्ट बनाए थे। प्रभजोत सिंह ने खुलासा किया कि उसके एक साथी चरनजीत सिंह उर्फ बरेली (जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है) ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनाया था। बॉक्सर को हाल ही में मेक्सिको से दिल्ली लाया गया है। सुखजिंदर सिंह उर्फ शार्पी घुम्मन ने गैंगस्टर हैरी चट्ठा के सहयोगी अजनाला निवासी दीपिंदर सिंह उर्फ दीपू का पासपोर्ट बनाया था।
विज्ञापन
जालंधर में फर्जी इमीग्रेशन कंपनी
एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि ओंकार सिंह जालंधर में एक फर्जी इमीग्रेशन कंपनी चलाता था। इसमें वह फर्जी पते व विवरण का इस्तेमाल कर गैंगस्टरों व अपराधी किस्म के लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनाता था। वहीं, यह भी बात सामने आई है कि आरोपी बेकसूर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगते थे। आरोपियों पर स्टेट क्राइम ब्रांच में (आईपीसी) की धारा 420, 468, 471, 473 और 120-बी, शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।