फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Singer Jelly gets bail granted by court

पंजाबी सिंगर जैली को अदालत ने सशर्त दी जमानत, एक्ट्रेस से रेप व गर्भपात का है आरोप

Sat, 04 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Jelly gets bail granted by court
सांकेतिक तस्वीर
पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस से रेप और गर्भपात के आरोप में पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली को शुक्रवार को अग्रिम जमानत मिल गई। जौली करीब सवा साल से जेल में हैं। जैली को अदालत ने आईपीसी की धारा 313 व 506 में जमानत दी है। अदालत ने इस शर्त पर जमानत दी है कि अगर धारा 376 में आरोप तय हो जाते हैं तो उसे फिर से जेल जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


एक महिला फिल्मी अदाकारा की शिकायत पर 2014 में थाना फेज-1 मोहाली में पंजाबी गायक जरनैल सिंह उर्फ जैली व अन्य कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि जैली उसे संगीत सिखाने के बहाने चंडीगढ़ के सेक्टर-57 स्थित एक फ्लैट में ले गया था। वहां उसने अपने तीन साथियों संग उसके साथ गैंगरेप किया था। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना था कि जैली ने उसके साथ शादी भी की थी, जब वह गर्भवती हो गई तो एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवा दिया। इस केस की जांच पंजाब स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही थी। हालांकि बीच में जैली तीन साल तक भूमिगत हो गया था। उस समय आरोप लगे थे कि वह विदेश भाग गया था और वहां शो भी किए थे। इसके बाद जैली ने अदालत में अप्रैल 2017 में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed