फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Singer Jazzy B Twitter account suspended in India

Punjab: पंजाबी गायक जैजी बी का ट्विटर अकाउंट देश में सस्पेंड, किसान आंदोलन में रहे सक्रिय

Tue, 20 Dec 2022 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

जैजी बी पंजाब के प्रमुख पॉप गायकों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते थे। इतना ही नहीं वह पंजाब में समाजसेवी कामों में भूमिका निभाते थे। इसके बाद किसान आंदोलन में वह भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Punjabi Singer Jazzy B Twitter account suspended in India
सिंगर जैजी बी - फोटो : फाइल

विस्तार

किसान आंदोलन में सरगर्म रहे पंजाबी गायक जैजी बी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनके अकाउंट पर भारत में रोक लगाए जाने संबंधी नोटिस डिसप्ले हो रहा है। अकाउंट को किसी कानूनी नोटिस के चलते सस्पेंड किया गया है। हालांकि उनका अकाउंट ट्विटर से वेरिफाई था। इससे पहले भी एक बार उनका अकाउंट भारत में बंद किया गया। इसको लेकर कोई भी कुछ बोलने से बच रहा है।

विज्ञापन


जैजी बी पंजाब के प्रमुख पॉप गायकों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते थे। इतना ही नहीं वह पंजाब में समाजसेवी कामों में भूमिका निभाते थे। इसके बाद किसान आंदोलन में वह भी शामिल हुए थे। साथ ही किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी के चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उनकी फिल्म स्नोमैन आई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इससे पहले दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कुछ गानों को यूट्यूब से हटाया गया था। वहीं, किसान आंदोलन में सक्रिय रहे गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घर पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी गायकों के घर पड़े छापे के खिलाफ किसानों ने जताया विरोध

पंजाबी गायकों के घर पड़े छापे के खिलाफ किसानों ने जताया विरोध
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घरों पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी का भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर और क्रांतिकारी के किसान नेताओं ने विरोध जताया है। मंगलवार को किसान यूनियन सिद्धुपुर के रेशम सिंह, गुरमीत सिंह और क्रांतिकारी के नेता जसकरण सिंह ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा को केंद्र सरकार जानबूझकर निशाना बना रही है। जिसके चलते दोनों गायकों के घरों में छापेमारी करवाई। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इसी तरह करती रही तो आने वाले दिनों में किसान बडे़ स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जांच एजेंसी की रेड में दोनों पंजाबी गायकों के घरों से कुछ भी नहीं मिला है। केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने का प्रयास कर रही है लेकिन पंजाब के लोग कभी नहीं डरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed