फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Hardy Sandhu arrested in Chandigarh before his show

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू गिरफ्तार:चंडीगढ़ में शो से पहले गायक को थाने ले गई पुलिस, तेज आवाज में चल रहे थे गाने

Sun, 09 Feb 2025 09:57 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Feb 2025 09:57 AM IST
सार

पंजाबी गायक हार्डी संधू को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। संधू को पुलिस की तरफ से हिरासत में लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। 

विज्ञापन
Punjabi singer Hardy Sandhu arrested in Chandigarh before his show
सिंगर हार्डी संधू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी सिंगर को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाबी गायक हार्डी संधू को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। सेक्टर-34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में शनिवार को परमिशन को लेकर शो से पहले पुलिस ने पंजाबी गायक हार्डी संधू को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने परमिशन वेरिफाई करने के बाद थाने से हार्डी संधू को छोड़ दिया। उधर, पुलिस के इस रवैये से सभी हैरान हैं। सवाल यह है कि पुलिस शो के परमिशन को लेकर गायक को हिरासत में कैसे ले सकती है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 थाने के एसएचओ सतविंदर ने बताया कि उनके पास हार्डी संधू के शो को लेकर परमिशन लेटर आया था। परमिशन लेटर में फैशन एंड म्यूजिक लिखा था। म्यूजिक में सिंगिंग का जिक्र नहीं था। शनिवार को दिन में हार्डी संधू रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान तेज आवाज में गाने चलने लगे। इसे लेकर पुलिस को वेरिफाई करना था कि सिंगिंग की परमिशन है या नहीं। 
विज्ञापन




एसएचओ ने बताया कि डीएसपी जसविंदर सिंह के निर्देश पर वह परमिशन वेरिफाई करने गए थे। इसके बाद हार्डी संधू के कार्यक्रम को रोक कर हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, कुछ ही दूर में परमिशन वेरिफाई कर संधू को छोड़ दिया गया। एसएचओ ने बताया कि म्यूजिक में ही सिंगिंग की परमिशन भी आती है, जिसे वेरिफाई कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से वायरल हुआ वीडियो
संधू को हिरासत में लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। इसमें हार्डी संधू को पुलिस के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। इसके बाद संधू को पुलिस की गाड़ी में थाने ले जाया गया। हार्डी संधू के पहुंचने के साथ सेक्टर 34 में लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed