फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer arrested for pointing a pistol during an argument in a gym

Chandigarh News: जिम में कहासुनी के दाैरान पिस्टल तानने पर पंजाबी गायक गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer arrested for pointing a pistol during an argument in a gym
मोहाली। मोहाली पुलिस ने एक पंजाबी गायक को जिम प्रशिक्षण सत्र के दौरान पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहाली सिटी-II डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी सतवंत सिंह उर्फ मंगू गिल एक पंजाबी गायक है। उसे मंगलवार को जिम में एक अन्य व्यक्ति को धमकाने और हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गायक जिम में कसरत कर रहा था, तभी उसकी एक अन्य जिम ट्रेनर से कसरत को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो तब और बढ़ गई जब ट्रेनर ने जिम से बाहर आकर हिसाब बराबर करने की धमकी दी। सतवंत ने जिम से बाहर जाने के बजाय कहा कि हम यहीं निपटा लेंगे और उसने जिम ट्रेनर की ओर पिस्टल तान दी। डीएसपी बल ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली और जिम पहुंचकर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज हासिल की। उससे साफ दिख रहा है कि सतवंत एक अन्य व्यक्ति पर पिस्टल तान रहा है। जिम मालिक दोनों को शांत करने के लिए बीच-बचाव कर रहा है। डीएसपी बल ने बताया कि सतवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। .32 बोर की पिस्टल भी कब्जे में ले ली गई है। सतवंत का दावा है कि पिस्टल लाइसेंसी है, जिसकी पुष्टि अगले दिन सतवंत को अदालत में पेश करने के बाद की जाएगी। सतवंत के खिलाफ सोहाना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed