फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Rajma Curry

पंजाबी राजमा करी

Mon, 11 Nov 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Rajma Curry
सुखविंद्र कौर, मोहाली
विज्ञापन


राजमा-चावल कई लोगों की पसंद होते हैं, मुझे भी बहुत पसंद हैं, क्योंकि इनका अपना ही एक स्वाद होता है। ऐसे में अगर चटपटा खाने का मन हो और वक्त खाना बनाने का हो तो मनपंसद राजमा-चावल हो जाएं, वो भी मसालेदार-चटपटे तो मजा ही आ जाए। अब ये चटपटे राजमा बनते कैसे हैं, आइए बताते हैं आपको-

सामग्री-
250 ग्राम राजमा
2 बड़े प्याज
3 बड़े टमाटर
5-6 कली लहसुन
2-3 लौंग
1 इंच टुकड़ा अदरक
स्वादानुसार नमक
काली मिर्च पाउडर
आधा चम्मच
हल्दी पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
2 टेबल स्पून दही
2 चम्मच इमली का पानी
सजाने के लिए कटी हुई हरी धनिया

विधि-
1. सबसे पहले राजमा को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें, फिर थोड़ा सा नमक डालकर प्रेशर कुकर में सीटी देकर उबाल लें।

2. दूसरी ओर प्याज, अदरक, लहसुन, टमाटर और लौंग को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार करें।

3. अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह भूने लें। जब मसाला भुन जाए तब दही और बचे हुए मसाले डाल कर अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन


4. अब इस मसाले में उबले हुए राजमा डाल कर ढक्कन से ढक से और एक सीटी आने तक पका लें।

5. फिर ढक्कन खोलकर थोड़ी देर हल्की आंच पर रखा रहने दें। साथ ही उसमें इमली का पानी डाल कर हिलाएं। थोड़ा गाढ़ा होने पर बारीक कटे हरे धनिये से सजा कर गरमागरम सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed