फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election Results 2018

पंजाबः 22 जिला परिषदों 150 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आने शुरू, कांग्रेस अब तक आगे

Sat, 22 Sep 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election Results 2018
पंजाब चुनाव मतगणना

पंजाब में 22 जिला परिषदों और 150 ब्लॉक समितियों के लिए हुए मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे, सवेरे 8 बज से से मतगणना चल रही है। जिला परिषद में 855 और ब्लॉक समिति चुनाव में 6028 कैंडिडेट हैं, जिनकी किस्मत का फैसला होना है। मतदान 19 सितंबर को हुए थे। 21 सितंबर को 8 जिलों के 84 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था।

विज्ञापन


कई जगहों से चुनाव परिणाम भी सामने आने लगे हैं। अभी तक सत्ताधारी कांग्रेस चुनावों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं मतणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए 11 केन्द्र में शुरू हुई, जिनमें से तीन मतगणना केंद्र शहर में बने हुए हैं, हंसराज स्टेडियम, केएमवी, व खालसा कॉलेज, शेष 8 मतगणना क्षेत्र शाहकोट, नकोदर, फिल्लौर, नूरमहल आदि में।
विज्ञापन


- डेराबस्सी त्रिवेदी कैंप से कांग्रेस की ब्लॉक समिति उम्मदीवार सोफिया सचदेवा 383 वोटों से जीतीं।
- भखरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरिदर कौर ने ब्लॉक समिति चुनाव जीता।
-नवांशहर के पोजेवाल ब्लॉक समिति की 15 सीटों में से कांग्रेस ने दस पर जीत दर्ज की, जबकि अकाली दल-बसपा-आप का गठबंधन पांच सीटों पर जीता।

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव नतीजों में सत्ताधारी कांग्रेस ने बड़ी सफलता दर्ज की है। स्थानीय चुनावों में कांग्रेस को यह जीत दस साल के अंतराल के बाद मिली है। इन चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच रहा। आम आदमी पार्टी सबसे पीछे है। पंचायत समितियों के चुनावों में रात नौ बजे तक मिले नतीजों के अनुसार कुल 2900 सीटों में से कांग्रेस 862 पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि अकाली दल को 108 और आप को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिला परिषद की 354 सीटों के चुनाव में कांग्रेस को अब तक 85 और अकाली दल को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है।पंचायत समिति चुनाव में पटियाला में कांग्रेस ने 43 और अकाली दल ने 4 सीटें जीती हैं जबकि आप का खाता नहीं खुल सका। बठिंडा में कांग्रेस ने 148 सीटों में से 31 सीटें जीत ली हैं। यहां अकाली दल ने अब तक चार, आप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने तीन-तीन सीटें जीती हैं। बाकी 107 सीटों के लिए मतगणना का काम अभी जारी है। भाजपा का फाजिल्का में पहली जीत हासिल हुई है।

गुरदासपुर में 213 पंचायत समिति सीटों में से 154 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। फतहेगढ़ साहिब की 77 सीटों में से 62 कांग्रेस और 12 अकाली दल ने जीती हैं। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। फरीदकोट की 52 सीटों में से 22 पर कांग्रेस और 3 पर अकाली दल विजयी रहा है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। गुरदासपुर की 213 सीटों में से 212 पर कांग्रेस ने और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। अमृतसर की कुल 199 सीटों में से 45 पर प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे। बाकी 54 सीटों में से 35 पर कांग्रेस, 18 पर अकाली और 1 भाजपा विजयी रही है।

22 जिला परिषदों की 354 सीटों के लिए हुए चुनाव में ज्यादातर हलकों में कांग्रेस आगे चल रही है। अकालियों के गढ़ रहे श्री मुक्तसर साहिब में इस बार 13 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लुधियाना की सभी छह जिला परिषद सीटों पर कब्जा जमा लिया है। गुरदासपुर की 25 सीटों में से 15 पर कांग्रेस जीत चुकी है जबकि बाकी दस सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

फतेहगढ़ साहिब में भी कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। अकाली दल यहां खाता भी नहीं खोल सका। पठानकोट की 10 सीटों में 9 पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मानसा की सभी 11 जिला परिषद की सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कपूरथला से जिला परिषद का अब तक आया एक चुनाव परिणाम बीबी जागीर कौर की बेटी रजनीत कौर के पक्ष में गया है।
 

चुनाव में कांग्रेस ने की धक्केशाही : बादल

Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election Results 2018
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

मुक्तसर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में कांग्रेस ने धक्केशाही की है। अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवा उन्हें जेलों में डाला है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। बादल शनिवार को मुक्तसर जेल में बंद गिद्दड़बाहा हलके के इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और उनके भाई सन्नी ढिल्लों के साथ मुलाकात के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि उनके 70 वर्षों की सियासत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। 

ऐसा कोई बूथ नहीं छोड़ा जहां कांग्रेस ने कब्जा न किया हो। डिंपी ढिल्लों, उनके भाई और शिअद समर्थक तो कांग्रेसियों द्वारा बूथ पर कब्जे के बाद वहां मौका देखने पहुंचे थे क्योंकि लीडर का फर्ज बनता है कि जहां कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी हो रही हो, वहां समय पर पहुंचकर देखे। कांग्रेसियों ने साजिशन उन पर झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया।

 बादल ने कहा कि वह इमरजेंसी के दौरान जेल में बंद रहे हैं। मगर यहां तो बात ही अलग है। यहां तो किसी को मिलने तक नहीं दिया जा रहा। इस चुनाव में कांग्रेस ने बूथ कैप्चरिंग में जो इतिहास रचा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूर्व सीएम ने डिंपी ढिल्लों के साथ जेल सुपरिंटेंडेंट के कमरे में करीब तीस मिनट तक बात की और उन्हें आश्वासन दिया।  

मजीठिया के गढ़ में अकाली दल का दबदबा
पूर्व मंत्री और अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव में हलका मजीठा में अकाली प्रत्याशियों को मिली बड़ी जीत के लिए परमात्मा का शुक्रिया अदा करते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मजीठिया ने कहा कि वे सरकार के डंडा तंत्र के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए अकाली दल को बेमिसाल जीत दिलाने के लिए मजीठा हलके की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्थानीय सरकार के चुनावों में जीत सत्ताधारी पार्टी की झोली पर पड़ती रही है लेकिन यह इतिहास पहली बार देखने में आया है कि मजीठा हलके के सूझवान वोटरों ने चारों जिला परिषद और ब्लाक समिति की 32 में से 28 सीटों पर अकाली दल को एकतरफा जीत दिलाई है। 

चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election Results 2018
सांकेतिक तस्वीर

बरनाला में जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर एसडी कॉलेज बरनाला में बनाए मतगणना केंद्र में मतगणना के दौरान शिअद मान के वर्कर व नेताओं ने मतगणना केंद्र में ही जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान एसडीएम से तकरार बाजी हो गई। शिअद मान के नेता गुरतेज सिंह व जगदेव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सरेआम धक्केशाही कर रहा है। उनके बैलेट बॉक्स की सील खुली थी, जिस कारण उनके मतपत्रों को जानबूझ कर खारिज कर उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करने की वजह कांग्रेस का पक्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कांग्रेस सरकार के दबाव को देखते हुए जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव में कांग्रेस की जीत को यकीनी बनाने के लिए शिअद मान से पूरी तरह से धक्केशाही की जा रही है। उनके मतपत्र को जान बूझकर डबल स्टैंप बता खारिज किया जा रहा है। 

शिअद मान ने जिला प्रशासन से मांग की कि असपाल कलां में मतदान फिर से कराया जाए, अगर उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया तो शिअद मान द्वारा जिला स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा व धरना प्रदर्शन लगाए जाएंगे, जरूरत पड़ने पर इस संघर्ष को पंजाब स्तर पर किया जाएगा। इस संबंधी डीसी बरनाला धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है, फिर भी जांच की जाएगी।

कांग्रेस की जीत पर कैप्टन ने जताई खुशी

Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election Results 2018
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर जनता का जनादेश करार दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोगों ने विरोधी पक्ष की बदनीयती और शत्रुता मुहिम को खारिज कर दिया है। शनिवार को जारी एक बयान में कैप्टन ने विरोधी पक्ष की दुर्भावनापूर्ण और शत्रुता भरी कोशिशों के विरुद्ध डटने के लिए पंजाब के लोगों का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव यकीनी बनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग, सिविल और पुलिस प्रशासन और चुनाव अमलों की सराहना की। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव में शिअद-भाजपा गठजोड़ की हार के बाद लगातार हुई इस चौथी हार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिअद और भाजपा की पिछली सरकार की तबाही से राज्य को बाहर निकालने के लिए कांग्रेस सरकार की कोशिशों के प्रति लोगों का जनादेश है। इससे पहले अकाली -भाजपा गठजोड़ शहरी स्थानीय संस्थाओं, गुरदासपुर लोकसभा चुनाव और शाहकोट उप-चुनाव में भी हार का स्वाद चख चुका है।

समर्थकों और विरोधियों में टकराव, 8 घायल

Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election Results 2018
घायल
जलालाबाद में ब्लाक समिति के जोन नंबर 2 से विजेता रहे आजाद प्रत्याशी के समर्थकों तथा विरोधी गुट के लोगों के बीच हुए झगड़े में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए सुरिंदर कुमार लाधूका ने बताया कि उसके जीजा सुभाष चंद्र जोन-2 से ब्लाक समिति का चुनाव जीतकर जब समर्थकों सहित गांवों में धन्यवाद कर रहे थे। 

गांव के समर्थकों का काफिला गांव मसतूवाला के पास से गुजरा तो विरोधियों ने ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें सुभाष चंद्र की पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति को सिर की चोट के कारण फरीदकोट रेफर किया गया है। उधर दूसरी तरफ विरोधी पक्ष के भी तीन लोग अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि उन्होंने किसी तरह बयान देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed