फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather update two days yellow alert

Punjab Weather: पंजाब में तरसा रहा मानसून, 17 जिलों में 21 जुलाई से दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

Fri, 19 Jul 2024 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में वीरवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Punjab Weather update two days yellow alert
बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में 21 जुलाई से दो दिनों का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में वीरवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में पठानकोट में 63.2 एमएम की भारी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, लुधियाना का 36.6 डिग्री, पटियाला का भी 36.6, पठानकोट का 35.8, बठिंडा का सबसे अधिक 38.3 डिग्री, फिरोजपुर का 36.8, गुरदासपुर का 35.8 और जालंधर का 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम 23.6 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 27.5, लुधियाना का 28.0, पटियाला का 28.0, बठिंडा का 30.2, फाजिल्का का 28.7 व जालंधर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed